SBI बैंक के ग्राहक 30 सितंबर तक जरूर निपटा लें अपना ये काम, वरना बाद में होंगे परेशान

SBI: भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहकों के लिए अहम खबर है। अगर आपका भी एसबीआई बैंक में लॉकर है तो तुरंत पहले अपना ये काम निपटा लें

अपडेटेड Sep 04, 2023 पर 4:31 PM
SBI: भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहकों के लिए अहम खबर है।

SBI: भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहकों के लिए अहम खबर है। अगर आपका भी एसबीआई बैंक में लॉकर है तो तुरंत पहले अपना ये काम निपटा लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को बैंक लॉकर के नए समझौते पर साइन करवाने के लिए कहा है। ये काम बैंक को 30 सितंबर तक पूरा करना है। अगर आपका भी SBI बैंक की किसी भी ब्रांच में बैंक लॉकर है तो वहां जाकर अपने नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन जरूर कर दें। वरना आपको बाद में परेशानी हो सकती है।

SBI ने ग्राहकों को दिया निर्देश – 30 सितंबर तक जरूर निपटा लें ये काम

एसबीआई के मुताबिक बैंक ने ग्राहक के अधिकारों को शामिल करते हुए एक रिवाइज बैंक लॉकर कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है। इस नए बैंक लॉकर कॉन्ट्रेक्ट पर लॉकर लेने वाले ग्राहकों को साइन करना जरूरी है। बैंक अपने ग्राहकों को SMS और ईमेल के जरिये भी बैंक जानें के लिए बोल रहा है। वह अपनी ब्रांच जिसमें बैंक लॉकर हैं, वहां जरूर जाएं और अपने नए एग्रीमेंट पर साइन कर दें।


31 दिसंबर तक सभी बैंकों को पूरा करना है ये काम

आरबीआई ने सभी बैंकों को यह आदेश दिया है कि 30 जून तक कम से कम 50 प्रतिशत लॉकर होल्डर नए समझौते पर साइन कर दें। देश भर के बैंकों को 30 सितंबर तक समझौते पर अपने ग्राहकों के 75 प्रतिशत हस्ताक्षर करने चाहिए और 100 प्रतिशत तक पहुंचना होगा। इस वर्ष 31 दिसंबर तक इस काम को पूरा करना है। सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को आवश्यक जानकारी देने के साथ-साथ अपने लॉकर समझौतों की स्थिति को आरबीआई के कुशल पोर्टल पर भी अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।

ये हैं SBI के बैंक लॉकर के चार्ज यानी किराया

- शहरी या मेट्रो शहरों में एसबीआई ग्राहकों को छोटे लॉकर के लिए 2,000 रुपये प्लस जीएसटी का पेमेंट करना करना होगा।

- छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में छोटे लॉकर का चार्ज जीएसटी के अलावा 1,500 रुपये होगा।

- शहरी या मेट्रो शहरों में, मध्यम आकार के लॉकर की कीमत 4,000 रुपये प्लस जीएसटी होगी।

- छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में मध्यम आकार के लॉकर का शुल्क जीएसटी के साथ 3,000 रुपये होगा।

- प्रमुख मेट्रो शहरों में जो ग्राहक बड़े आकार के लॉकर चुनते हैं, उन्हें 8,000 रुपये प्लस जीएसटी का पेमेंट करना होगा।

- छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में बड़े आकार के लॉकर की फीस 6,000 रुपये और जीएसटी होगी।

- प्रमुख शहरों या मेट्रो क्षेत्रों में सबसे बड़े लॉकर के लिए एसबीआई 12,000 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज करेगा।

- छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में सबसे बड़े लॉकर का चार्ज 9,000 रुपये प्लस जीएसटी होगा।

निफ्टी में जल्द दिखेगा 20000 का स्तर, मेटल और आईटी शेयर शॉर्ट टर्म में कराएंगे जोरदार कमाई : रोहित श्रीवास्तव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।