SBI vs HDFC vs ICICI Bank FD Rates: SBI, HDFC बैंक और ICICI बैंक समेत ज्यादातर बैंकों ने एफडी पर अपनी ब्याज दरों को बढ़ाया है। एफडी पर ब्याज बढ़ने से सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। सीनियर सिटीजन एफडी में निवेश करना सबसे ज्याद सुरक्षित ऑप्शन मानते हैं। आप इन तीनों बैंक की एफडी में निवेश कर 10 साल में अपना पैसा दोगुना कर सकते हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) कितने समय में एफडी के जरिये आपके पैसे को दोगुना कर देंगे।
एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट (SBI Fixed Deposit)
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ सीनियर सिटीजन 10 साल की एफडी में आपका पैसा दोगुना कर सकते हैं। बैंक इस समय वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% का अधिकतम ब्याज दे रहा है। एसबीआई की वेबसाइट पर ऑनलाइन एफडी कैलकुलेटर से पता चलता है कि 10 साल में 50,000 रुपये की एफडी 10 साल के मैच्योरिटी पीरियड के बाद 1,05,117 रुपये हो जाएगी।
एचडीएफसी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (HDFC Bank Fixed Deposit)
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के साथ सीनियर सिटीजन 10 साल की एफडी पर अपना पैसा दोगुना कर सकते हैं। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज दे रहा है, जो कि एसबीआई और ICICI बैंक की तुलना में सबसे अधिक है। ऑनलाइन एफडी कैलकुलेटर के मुताबिक 10 साल की एफडी में 50,000 रुपये की जमा राशि 10 साल की मैच्योरिटी के बाद 1.07 लाख रुपये से अधिक हो जाएगी।
आईसीआईसीआई बैंक सावधि जमा (ICICI bank Fixed Deposit)
आईसीआईसीआई बैंक के साथ सीनियर सिटीजन 10 साल की एफडी में अपना पैसा दोगुना कर सकते हैं। बैंक अभी वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% का ब्याज दे रहा है। ऑनलाइन एफडी कैलकुलेटर के मुताबिक 10 साल की एफडी में 50,000 रुपये की जमा राशि का 10 साल की मैच्योरिटी के बाद 1.05 लाख रुपये से अधिक हो जाएगी।
HDFC बैंक की 10 साल की एफडी पर ज्यादा मिलेगा पैसा
तीनों बैंकों में जमा पैसा 10 साल में दोगुना होगा। HDFC बैंक अन्य 2 बैंकों की तुलना में 10 साल की जमा पर आपको ज्यादा पैसा वापिस देता। बैंक अपनी 10 साल की जमा पर 0.25 फीसदी का अधिक ब्याज दे रहा है।