SBI Vs HDFC Bank Vs PNB Fixed Deposits: ज्यादातर लोग FD में निवेश के लिए कई बैंकों के इंटरेस्ट रेट चेक करते हैं। वह वहीं पैसा लगाना पसंद करते हैं जहां उन्हें ज्यादा ब्याज मिले। यहां आपको देश के बड़े बैंकों की लिस्ट में शामिल भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) बैंकों के Fixed Deposit पर मिल रहे ब्याज के बारे में बताया गया है। एचडीएफसी बैंक अधिकतम 7.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है। पीएनबी सालाना 7.75 फीसदी तक और एसबीआई सालाना 7.50 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है।
