SBI vs IOB vs Kotak vs Yes Bank: कहां है कमाई का ज्यादा मौका, चेक करें लेटेस्ट FD रेट
FD Rates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) में 7 दिसंबर को रेपो दर को 35 आधार अंकों (bps) से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई मई से रेपो रेट बढ़ा रहा है। इसके कारण भारत के ज्यादातर सभी बैंक Fixed Deposit (FD) पर ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं। अब इस गिनती में Yes Bank, Kotak bank, SBI और Indian Overseas Bank शामिल हो चुके हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 13, 2022 पर 9:17 PM
SBI vs IOB vs Kotak vs Yes Bank: इन 4 बैंकों ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।
FD Rates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) में 7 दिसंबर को रेपो दर को 35 आधार अंकों (bps) से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई मई से रेपो रेट बढ़ा रहा है। इसके कारण भारत के ज्यादातर सभी बैंक Fixed Deposit (FD) पर ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं। अब इस गिनती में Yes Bank, Kotak bank, SBI और Indian Overseas Bank शामिल हो चुके हैं। ज्यादातर सभी बैंकों ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। SBI ने 2 करोड़ रुपये से ऊपर वाली बल्क FD पर भी ब्याज बढ़ाया है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मेच्योरिटी वाली FD दे रहे हैं। आइए जानते हैं ये बैंक कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
यस बैंक की एफडी दरें
7 दिनों से 14 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 3.25% का ब्याज ऑफर कर रहा है। 15 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर यस बैंक 3.70% का ब्याज ऑफर कर रहा है। यस बैंक 46 दिनों से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.10% का ब्याज दे रहा है। बैंक 91 दिनों से 180 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.75% का ब्याज दे रहा है। 181 दिनों से 271 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.50% का ब्याज ऑफर कर रहा है। 272 दिनों से 1 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.75% का ब्याज दे रहा है। 1 वर्ष से 36 महीने में मैच्योर होने वाली जमा पर बैंक 7.00%, 36 महीने से 120 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर यस बैंक में 6.75% का ब्याज दे रहा है।
कोटक महिंद्रा बैंक की FD दरें
कोटक बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज 0.10 फीसदी तक बढ़ाया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगी। नई दरें कल 9 दिसंबर से लागू हों चुकी है। कोटक बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। वह आम ग्राहकों को 2.75 फीसदी से लेकर 6.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
ये हैं कोटक बैंक की नई दरें
7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.25 प्रतिशत
15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.50 प्रतिशत
31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत
46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.00 प्रतिशत
91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.50 प्रतिशत
121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.75 प्रतिशत
180 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत
181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत
270 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत
271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए: 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.25 प्रतिशत
364 दिन - आम जनता के लिए: 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत
365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत
390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.00 प्रतिशत
391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.00 प्रतिशत
23 महीने - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7 प्रतिशत
23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.80 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.90 प्रतिशत
3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.80 प्रतिशत
4 साल और अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत
5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत।
इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank - IOB) की एफडी दरें
इंडियन ओवरसीज बैंक 7 दिनों से 45 दिनों की FD पर 3.75%, 46-90 दिनों की एफडी के लिए 4.05%, 91-179 दिनों की एफडी के लिए 4.2% का ब्याज मिल रहा है। 180-269 दिनों की जमा पर 4.85% का ब्याज मिलता है। 270 दिनों की एफडी लेकिन एक साल से कम की एफडी पर 6.4% का ब्याज मिल रहा है। एक 6.55% का ब्याज 444 दिनों की FD पर मिल रहा है। तीन साल से ऊपर की एफडी पर 6.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 2 साल से अधिक और 3 साल से कम की एफडी पर 6.4 फीसदी का ब्याज मिलता है।
SBI की FD दरें
SBI ने एक साल से लेकर 2 साल से कम की एफडी पर 6% से ब्याज बढ़ाकर 6.50 फीसदी किया है। 180 से 210 दिनों की एफडी पर 5.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस पर 1 फीसदी ब्याज बढ़ाया है। इसके अलावा, बैंक ने 211 दिनों पर 75 बीपीएस यानी 0.75 फीसदी ब्याज बढ़ाया है। ये अब 5% से 5.75% हो गया है। 2 साल से लेकर 5 साल से कम वाली एफडी पर 5.75% ब्याज मिल रहा है। इस पर पहले 5.25 फीसदी ब्याज मिल रहा था। 5 साल और 10 साल तक की एफडी पर 5% की जगह 5.50% ब्याज मिलेगा। कम समय की एफडी जैसे 46 दिन से 179 दिनों की एफडी पर 4.25 फीसदी की जगह 5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 7 से 45 दिनों की एफडी पर 3.50 फीसदी की ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को 13 दिसंबर से एफडी पर अधिकतम 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा।