SBI vs PNB FD Rate: इन दो सरकारी बैंकों में से Fixed Deposit पर कौन दे रहा है ज्यादा ब्याज? चेक करें यहां

SBI vs PNB FD Rate: पिछले हफ्ते एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने एक बार फिर FD पर ब्याज बढ़ाया था

अपडेटेड Nov 02, 2022 पर 10:53 AM
SBI vs PNB FD Rate: जानें कौन दे रहा है एफडी पर ज्यादा ब्याज।

SBI vs PNB FD Rate: पिछले हफ्ते एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने एक बार फिर FD पर ब्याज बढ़ाया था। हाल में देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया था। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद देश में लोन और जमा दोनों पर ब्याज बैंकों ने बढ़ाया है। यहां आपको देश के दो पब्लिक सेक्टर बैंक के FD पर मिल रहे ब्याज का अंतर बता रहे हैं कि वह अलग-अलग मैच्योरिटी वाली FD पर कितना ब्याज दे रहे हैं।

अब PNB की FD पर हैं ये  दरें 

एक साल से लेकर 599 दिनों तक की जमा राशि पर बैंक पहले के 5.70 प्रतिशत का ब्याज दे रहा था जिसे बढ़ाकर 6.30 प्रतिशत कर दिया है। पीएनबी 600 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 7 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। 60 साल और 80 साल तक के सीनियर सिटीजन को 5 साल तक की FD पर 50 बीपीएस का एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है। यहां 26 अक्टूबर से लागू पंजाब नेशनल बैंक की 2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर रिवाइज ब्याज दरें दी गई हैं।


7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

91 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

180 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

271 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

1 साल: आम जनता के लिए - 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.80 प्रतिशत

1 साल से अधिक 599 दिनों तक: आम जनता के लिए - 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.80 प्रतिशत

600 दिन: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

601 दिन से 2 साल: आम जनता के लिए - 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.80 प्रतिशत

2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत

3 साल से अधिक लेकिन 5 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत

5 साल से लेकर 10 साल तक: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत।

एसबीआई की एफडी दरें

7 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर, बैंक ने ब्याज दर 2.90% से बढ़ाकर 3.00% यानी 10 बीपीएस 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। साथ ही 46 दिनों से 179 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज दर 3.90 से 10 बीपीएस बढ़ा दी है। यानी अब इस पर 4 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 180 दिनों से 210 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.65% की दर से ब्याज मिलेगा। इस पर पहले ब्याज 4.55% था। अब 211 दिनों में 1 वर्ष से कम समय में मैच्योर होने वाली जमा पर अब 4.70% ब्याज मिलेगा, जो पहले 4.60% था।

इन FD पर भी बढ़ा ब्याज

एसबीआई ने 1 साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर ब्याज दर 15 बीपीएस यानी 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बैंक ने 2 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर ब्याज दर 15 बीपीएस से बढ़ाकर 5.50% से 5.65% कर दिया है। बैंक ने 3 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.60% से 5.80% कर दिया है। इसमें सीधे 0.20 फीसदी ब्याज बढ़ाया गया है। 5 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.65% से 5.85% कर दिया है। इसमें भी 0.20 फीसदी ब्याज बढ़ाया है।

Conservative Hybrid Fund: कम रिस्क वाली योजनाओं के लिए इन स्टॉक्स पर म्यूचुअल फंडों का भरोसा, चेक करें अपने पोर्टफोलियो

SBI ने FD पर 0.20 फीसदी तक बढ़ाया ब्याज।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।