Get App

SBI Vs PNB Vs ICICI Bank: इस दिवाली कौनसा बैंक ऑफर कर है सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें रेट

SBI Vs PNB Vs ICICI Bank FD Rates: देश में ब्याज दरें ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। बैंक महंगा लोन और FD पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। हालांकि, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछली मौद्रिक नीति की बैठक में कहा था कि ब्याज दरें और बढ़ाए जानें की गुंजाइश है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2023 पर 3:57 PM
SBI Vs PNB Vs ICICI Bank: इस दिवाली कौनसा बैंक ऑफर कर है सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें रेट
आईसीआईसीआई बैंक FD पर 7.60 प्रतिशत, एसबीआई सालाना 7.50 फीसदी तक और पीएनबी सालाना 7.75 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।

SBI Vs PNB Vs ICICI Bank FD Rates: देश में ब्याज दरें ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। बैंक महंगा लोन और FD पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। हालांकि, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछली मौद्रिक नीति की बैठक में कहा था कि ब्याज दरें और बढ़ाए जानें की गुंजाइश है। यानी, ब्याज दरों में बढ़ोतरी आगे देखने को मिल सकती है। यहां आपको भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के FD रेट्स के बारे में बता रहे हैं। आईसीआईसीआई बैंक FD पर 7.60 प्रतिशत, एसबीआई सालाना 7.50 फीसदी तक और पीएनबी सालाना 7.75 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। ये ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर है।

भारतीय स्टेट बैंक की FD पर ब्याज दरें

7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.75 प्रतिशत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें