Get App

SBI ग्राहक ध्यान दें, 2 दिन बाद ATM से कैश निकालना हो जाएगा महंगा, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा भारी

SBI ग्राहकों को बैंक या ATM से चार बार से ज्यादा पैसे निकालने पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2021 पर 4:46 PM
SBI ग्राहक ध्यान दें, 2 दिन बाद ATM से कैश निकालना हो जाएगा महंगा, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा भारी

SBI ATM : अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State bank of India - SBI) के ग्राहक हैं, तो आपके लिए यह बहुत जरूरी खबर है।

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक 1 जुलाई से कई तरह के नियमों में बदलाव करने की तैयारी में है। इसमें ATM, चेक बुक और ब्रांच से कैश निकालने के शुल्क में बदलाव हो रहा है। 

बेसिक सेविंग अकाउंट के लिए ब्रांच और ATM से चार बार कैश बिना किसी शुल्क के निकाल सकते हैं। इसके बाद इस पर चार्ज वसूला जाएगा। 4 बार पैसे निकालने के बाद हर ट्रांजैक्शन पर आपको 15 रुपये और GST जोड़ कर शुल्क देना होगा।

चेकबुक सर्विस में बदलाव

बता दें कि SBI BSBD अकाउंट होल्डर्स से 10 चेक लीफ पर कोई चार्ज नहीं वसूलता है, लेकिन 10 के बाद 40 रुपये प्लस GST चार्ज किया जाएगा। वहीं, 25 चेकलीफ वाली चेकबुक पर 75 रुपये चार्ज किए जाएंगे। इमरजेंसी चेकबुक पर 50 रुपये और जीएसटी चार्ज देना होगा।

इसका मतलब है कि एक SBI BSBD अकाउंट होल्डर्स को एक फिस्कल ईयर मे सिर्फ 10 चेक लीफ का उपयोग करने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इस सीमा से अधिक चेक लीफ का उपयोग करने पर शुल्क वसूला जाएगा।

जानिए क्या है BSBD अकाउंट होल्डर्स

SBI बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट समाज के गरीब तबके के लिए है ताकि वे बिना किसी शुल्क या चार्जेस के कारण अकांउट खोलने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित हो सकें। इसे जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट भी कहते हैं। इसमें कोई कम से बैलेंस रखने का कोई टेंशन नहीं है। इन अकाउंट होल्डर्स को एटीएम-कम-डेबिट कार्ड मिलता है। कोई भी व्यक्ति जिसके पास वैध KYC दस्तावेज हैं, वह SBI में BSBD अकाउंट खोल सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें