SBI YONO ITR Filing: इन स्टेप्स को फॉलो करने पर मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनेफिट, जानें कैसे

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों को अच्छी खबर दी है..

अपडेटेड Oct 22, 2021 पर 11:12 AM

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों को अच्छी खबर दी है। SBI ने कहा है कि ग्राहकों को Income Tax Return फाइल करते समय अपने वे माता-पिता के स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम का भुगतान किए बिना 80D कटौती का लाभ उठाकर ज्यादा सेविंग कर सकत हैं। इसके लिए कस्टमर्स को बस Yono ऐप से लॉगइन करना होगा। इससे वह फ्री में अपना Income Tax Return फाइल कर पाएंगे।

यदि आपके माता पिता वरिष्ठ नागरिक हैं, तो आय अधिनियम की धारा 80D में 50,000 रुपये की बढ़ी हुई कटौती का प्रावधान है। पिछले साल के दौरान किसी भी समय भारत में 60 वर्ष या उससे अधिक की आयु के निवासी को वरिष्ठ नागरिक माना जाता है।

SBI ग्राहक जो योनो ऐप के माध्यम से आईटीआर फाइल करना चाहते हैं, उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा करते समय उनके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए। ये है पूरी लिस्ट..

Income Tax Return: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक ऐसे ऑनलाइन फाइल करें अपना ITR, जानें पूरा तरीका

पैन कार्ड

आधार कार्ड


टैक्स डिडक्शन डिटेल

इंटरेस्ट इनकम सर्टिफिकेट

इन्वेस्टमेंट प्रूफ

ITR फाइल करने के लिए करना होगा ये काम

एसबीआई योनो ऐप में लॉग इन करें।

Shops and Orders के ऑप्शन को चुने

अब Tax and Investment का चुनाव करें

अब Tax2Win पर क्लिक करें

आयकर विभाग ने सभी टैक्सपेयर्स से TDS और टैक्स पेमेंट की सटीकता सत्यापित करने ITR पूर्व फाइलिंग का फायदा उठाने के लिए E-filing पोर्टल से फॉर्म 26AS देखने के लिए कहा है। टैक्सपेयर्स जिन्होंने अभी तक AY 2021-22 के लिए अपना आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है, वे जल्द से जल्द अपना रिटर्न दाखिल कर लें।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।