SCSS vs Bank FD: सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम या बैंक FD, जानें 5 साल के निवेश पर कहां मिल रहा है ज्यादा ब्याज

SCSS vs Bank FD: सीनियर सिटीजन के पास निवेश के कई ऑप्शन होते हैं लेकिन वह निवेश के लिए बैंक एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई स्पेशल योजना है

अपडेटेड Sep 19, 2023 पर 4:03 PM
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में आप कुल 5 साल के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं।

SCSS vs Bank FD: सीनियर सिटीजन के पास निवेश के कई ऑप्शन होते हैं लेकिन वह निवेश के लिए बैंक एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई स्पेशल योजना है। इस योजना में जुलाई से सितंबर 2023 के बीच 8.2 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है। सरकार हर तिमाही में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की ब्याज दर तय करती है। ये स्कीम सरकार चला रही है। यहां आपको सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और बैंक एपडी पर मिल रहे ब्याज के बारे में बता रहे हैं।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में आप कुल 5 साल के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं। इस योजना में निवेश की गई रकम पर 8.2 फीसदी की ब्याज दर मिलता है। सरकार की इस स्कीम में आप 1,000 रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। टैक्स छूट की बात करें तो इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये के निवेश पर टैक्स छूट मिलती है। अगर इसकी तुलना बैंक करें तो इसमें टाइम पीरियड के हिसाब से बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज मिल रहा है।


1. Yes बैंक

प्राइवेट सेक्टर बैक सीनियर सिटीजन को एफडी पर अधिकतम 8.25 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।

2. बंधन बैंक

बंधन बैंक 60 साल से अधिक उम्र के ग्राहकों को 8.35 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है।

3. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को एफडी पर अधिकतम 8.75 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है।

4. सूर्योदय लघु फाइनेंस बैंक

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 9.6 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

5. जन स्मॉल फाइनेंस बैंक

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 9.00 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है।

6. ईएसएएफ लघु वित्त बैंक

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने वरिष्ठ नागरिकों को 9 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है।

7. उत्कर्ष लघु फाइनेंस बैंक

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 60 साल से अधिक उम्र के ग्राहकों को एफडी योजना पर 8.6 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

8. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अपनी एफडी योजना पर वरिष्ठ नागरिकों को 9.5 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है।

Bajaj Auto : CNG बाइक लॉन्च करने की है तैयारी, MD राजीव बजाज ने दिए संकेत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।