Sensex 15 दिसंबर को 71,000 का लेवल पार कर गया। Nifty 50 भी ऑल-टाइम हाई पर है। ऐसे में निवेश के लिए स्टॉक्स का चुनाव करना मुश्किल हो गया है। यह मुश्किल न सिर्फ निवेशकों को आ रही है बल्कि हाल में लॉन्च म्यूचुअल फंड्स की स्कीमों को भी इनका सामना करना पड़ रहा है। 2023 में अब तक 219 नए फंड ऑफर (NFO) लॉन्च हो चुके हैं। पिछले साल यानी 2022 में 252 लॉन्च हुए थे। हमने 1 अक्टूबर, 2023 के बाद लॉन्च एनएफओ के पोर्टफोलियो को देख यह जानने की कोशिश की है कि मार्केट में तेजी के दौरान उन्होंने किन स्टॉक्स पर दांव लगाया है। इससे मनीकंट्रोल के रीडर्स को उन स्टॉक्स के बारे में जानने में मदद मिलेगी, जिनमें मार्केट की तेजी के दौरान निवेश करने पर आगे अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
HDFC Pharma and Healthcare Fund
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की यह स्कीम इस साल 4 अक्टूबर को लॉन्च हुई थी। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 507 करोड़ रुपये है। इस फंड ने सबसे ज्यादा 10 फीसदी निवेश सन फार्मा के स्टॉक्स में किया है। इसके पोर्टफोलियो में दूसरे नंबर पर Cipla है। इसमें इस स्कीम ने 7.5 फीसदी निवेश किया है। इसके पोर्टफोलियो में अपोलो हॉस्पिटल्स, डॉ रेड्डीज, ल्यूपिन, अरबिंदो फार्मा और ग्लैंड फार्मा शामिल हैं।
यह थिमैटिक फंड है। इसका मतलब है कि यह इनोवेशन थीम पर निवेश करने वाली स्कीम है। यह एनएफओ 13 अक्टूबर, 2023 को लॉन्च हुआ था। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 449 करोड़ रुपये है। इस स्कीम के पोर्टफोलियो में पहले नबंर पर PB Fintech है। इसमें इसका निवेश 5.3 फीसदी है। दूसरे नंबर पर Info Edge है जिसमें इसका निवेश 5 फीसदी है। तीसरे नंबर पर पेटीएम है। इस स्कीम ने पेटीएम की पेरेंट कंपनी One97 Communications में 4.8 फीसदी निवेश किया है।
यह मल्टीकैप फंड है। इसका मतलब है कि इसके पास छोटी-बड़ी हर तरह की कंपनियों में निवेश करने की आजादी है। यह NFO 25 अक्टूबर, 2023 को आया था। इसका असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 992 करोड़ रुपये है। इस स्कीम ने सबसे ज्यादा निवेश एचडीएफसी बैंक के स्टॉक्स में किया है। इसने दूसरा सबसे ज्यादा निवेश Coforge के स्टॉक में किया है। इस कंपनी में इसका निवेश 3.2 फीसदी है। इसके अलावा इसने ICICI Bank, Persistent Systems और L&T में निवेश किया है।
यह बैलेंस्ड हाइब्रिड फंड है, जिसका मतलब है कि यह इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करता है। इसे 27 अक्टूबर 2023 को लॉन्च किया गया था। इसका एसेट अंडर मैनेजमेटं 66 करोड़ रुपये है। इसने सबसे ज्यादा 4.2 फीसदी निवेश ICICI Bank में किया है। इसके अलावा HDFC Bank, Nestle India, Titan Company, L&T और Maruti Suzuki इसके पोर्टफोलियो में शामिल हैं।
Baroda BNP Paribas Small Cap Fund
यह NFO 30 अक्टूबर, 2023 को आया था। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 1,106 करोड़ रुपये है। यह स्मॉलकैप स्कीम है, जिससे इसने सिर्फ स्मॉलकैप स्टॉक्स में निवेश किया है। इसके पोर्टफोलियो में पहले नंबर पर Cyient है। इसके अलावा ICICI Securities, RBL Bank, Exide industries, eClerx Services इस स्कीम के पोर्टफोलियो में शामिल हैं।
इस स्मॉल कैप स्कीम ने सिर्फ स्मॉलकैप स्टॉक्स में निवेश किए हैं। इस साल 3 दिसंबर को लॉन्च इस NFO का AUM 29 करोड़ रुपये है। इसने सबसे ज्यादा 2.4 फीसदी निवेश Equitas Small Finance Bank में किया है। इसके अलावा Birlasoft, Crompton Greaves, CSB bank, Gujarat State petronet इसे पोर्टफोलियो में शामिल हैं।