Share Market Holiday: सितंबर-अक्टूबर में कब बंद रहेंगे NSE-BSE, ईद-ए-मिलाद के कारण शेयर बाजार आज नहीं है बंद

Share Market Holiday: आज देश में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी और तिरुवोनम जैसे त्योहार मनाए जा रहे हैं। ओणम और ईद-ए-मिलाद के कारण शेयर बाजार में छुट्टी नहीं होती है। यहां आपको बता रहे हैं क्या नवरात्रि में शेयर बाजार बंद होगा? दिवाली तक शेयर बाजार कब-कब बंद रहेगा

अपडेटेड Sep 05, 2025 पर 11:41 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Holiday: आज देश में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी और तिरुवोनम जैसे त्योहार मनाए जा रहे हैं।

Share Market Holiday: आज देश में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी और तिरुवोनम जैसे त्योहार मनाए जा रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर निवेशकों और ट्रेडर के मन में यही सवाल था कि क्या आज भारतीय शेयर बाजार यानी NSE और BSE में कारोबार होगा या छुट्टी होगी। हालांकि, ओणम और ईद-ए-मिलाद के कारण शेयर बाजार में छुट्टी नहीं होती है। यहां आपको बता रहे हैं क्या नवरात्रि में शेयर बाजार बंद होगा? दिवाली तक शेयर बाजार कब-कब बंद रहेगा?

आज शेयर बाजार में हो रहा है कारोबार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार शुक्रवार 5 सितंबर को ट्रेडिंग सामान्य तरीके से होनी तय थी। आज ईद-ए-मिलाद और ओणम के कारण शेयर बाजार बंद नहीं था। अब सितंबर महीने में अब कोई छुट्टी नहीं होगी। यानी, सितंबर में शेयर बाजार बंद नहीं होगा। हालांकि, सितंबर के महीने में नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। साथ ही महानवमी और महाअष्टमी जैसे त्योहार भी इसी महीने सितंबर में होंगे। लेकिन तब शेयर बाजार बंद नहीं होगा। अब सिर्फ शनिवार और रविवार को ही नियमित वीकेंड छुट्टियां मिलेंगी।


आगे कब शेयर बाजार बंद रहेंगे?

सितंबर के बाद इस साल 5 और मौके ऐसे होंगे जब भारतीय शेयर बाजार छुट्टी पर रहेगा।

महात्मा गांधी जयंती/दशहरा: 2 अक्टूबर 2025

दिवाली लक्ष्मी पूजन: 21 अक्टूबर 2025

दिवाली बलिप्रतिपदा: 22 अक्टूबर 2025

प्रकाश गुरपुरब श्री गुरु नानक देव जी: 5 नवंबर 2025

क्रिसमस: 25 दिसंबर 2025

दिवाली पर खास ट्रेडिंग

हालांकि 21 अक्टूबर को दिवाली लक्ष्मी पूजन पर शेयर बाजार बंद रहेगा, लेकिन परंपरा के अनुसार उस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा। इस खास सेशन का समय स्टॉक एक्सचेंज अलग सर्कुलर जारी कर बताएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।