Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 02, 2022 / 3:41 PM IST

Closing Bell:रूस-यूक्रेन संकट के बीच बाजार में दबाव जारी, सेंसेक्स 778 अंक टूटा- निफ्टी 16600 के पार हुआ बंद

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 778.38 अंक यानी 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ 55,468.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 187.95 अंक यानी 1.12 फीसदी टूटकर 16,605.95 के स्तर पर बंद हुआ।

Market Close- रूस-यूक्रेन संकट के बीच बाजार में दबाव जारी है जिसके चलते आज बाजार लाल निशान में बंद हुआ। हालांकि कारोबारी दिन के दौरान इसमें निचले स्तर से रिकवरी आई और निफ्टी 16600 के पार बंद होने में कामयाब रहा। बताते चलें कि आज के कारोबार में इंट्राडे में निफ्टी 17500 के स्तर पर जाता दिखा था। आज के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग, फार्मा, रियल्टी, FMCG, IT शेयरों पर बिकवाली देखने को मिली । वहीं मेटल, पा

Stock Market Live
Stock Market Live
MARCH 02, 2022 / 3:39 PM IST

Market Close- रूस-यूक्रेन संकट के बीच बाजार में दबाव जारी है जिसके चलते आज बाजार लाल निशान में बंद हुआ। हालांकि कारोबारी दिन के दौरान इसमें निचले स्तर से रिकवरी आई और निफ्टी 16600 के पार बंद होने में कामयाब रहा। बताते चलें कि आज के कारोबार में इंट्राडे में निफ्टी 17500 के स्तर पर जाता दिखा था। आज के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग, फार्मा, रियल्टी, FMCG, IT शेयरों पर बिकवाली देखने को मिली । वहीं मेटल, पावर, एनर्जी, तेल-गैस शेयरों में तेजी रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 778.38 अंक यानी 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ 55,468.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 187.95 अंक यानी 1.12 फीसदी टूटकर 16,605.95 के स्तर पर बंद हुआ।

    MARCH 02, 2022 / 3:19 PM IST

    Russia-Ukraine Crisis: डिफेंस पर खर्च बढ़ने की उम्मीद, इन 3 स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स है बुलिश

    Russia-Ukraine war: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद उम्मीद है कि पूरी दुनिया में डिफेंस पर होने वाले खर्च मे ं भारी बढ़ोतरी होगी। शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूक्रेन और रशिया के बीच हो रही लड़ाई के कारण ताइवान के आसपास चाइनी समुद्री सीमा इलाके में भी तनाव बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में बाजार जानकारों को उम्मीद है कि ग्लोबल बाजारों में डिफेंस शेयरो में तेजी देखने को मिलेगी। भारत में भी एनालिस्ट डिफेंस सेक्टर के शेयरों को लेकर काफी बुलिश नजर आ रहे है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पोजिशनल इन्वेस्टर Bharat Dynamics, Bharat Forge, Bharat Electronics, Hindustan Aeronautical Limited और L&T जैसे शेयरों पर खरीदारी करने की सलाह दे रहा है।

    SMC global के सौरभ जैन का कहना है कि निवेशकों को ऐसे डिफेंस स्टॉक पर नजर रखना चाहिए जो लंबे समय से डिफेंस सेक्टर में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है । ऐसे शेयरो में Bharat Dynamics, Bharat Forge, Bharat Electronics, Hindustan Aeronautical Limited और L&T सबसे बेहतर दांव नजर आ रहे है।

    वहीं IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि अगर किसी के पास निवेश के लिए सीमित धनराशि है तोउसके लिए 5 डिफेंस स्टॉक अहम होगे। इसमें Bharat Electronics, HAL और Bharat Dynamics सबसे बेहतर है। Bharat Electronics में वर्तमान लेवल पर 280 रुपये के मीडियम टर्म लक्ष्य के लिए 185 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी। इसी तरह HAL में वर्तमान भाव पर 1800 रुपये के मीडियम टर्म लक्ष्य के लिए 1180 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है। इसी तरह Bharat Dynamics में वर्तमान भाव पर 580 रुपये मीडियम टर्म के लिए 380 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है।

      MARCH 02, 2022 / 2:59 PM IST

      200 वंदे भारत ट्रेनों के लिए टेंडर जल्द जारी होगा। सीएनबीसी -आवाज की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक टेंडर मार्च अंत तक निकल सकता है। नीलामी के तहत एल्युमीनियम और स्टील से निर्माण होगा। वंदे भारत में Sleeper कैटेगरी जोड़ने की योजना देखने को मिला है। अभी 102 वंदे भारत के लिए खरीद प्रक्रिया जारी किया है। MEDHA को मिल चुका है 44 वंदे भारत का आर्डर दिया है। रायबरेली, चेन्नई और लातूर में प्रोडक्शन होगा।

        MARCH 02, 2022 / 2:35 PM IST

        अब व्हाट्सएप के जरिए किसी IPO में कर सकेंगे निवेश, इस इन्वेस्टमेंट सर्विस ने की यह सुविधा लॉन्च,

        भारत की एक इन्वेस्टमेंट सर्विस कंपनी जियोजित फाइनेंशियल ने बुधवार को एलान किया है कि उसने निवेशकों के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से आईपीओ में निवेश करने की सुविधा लॉन्च की है। अपनी इस सुविधा के तहत जियोजित फाइनेंशियल व्हाट्सएप पर आईपीओ से संबंधित end-to-end सपोर्ट देने की शुरूआत की है। इसके जरिए कोई भी निवेशक आईपीओ में निवेश के लिए अपना एप्लीकेशन डाल सकेगा।

        इस सर्विसेस के एक अहम फीचर के तहत आपको एक इम्बेडेड ऑप्शन मिलता है जिसको e-IPO कहा जाता है। e-IPO के जरिए कोई निवेशक IPO एप्लीकेशन प्रक्रिया में आसानी से जा सकता है। सरल शब्दों में कहें तो जियोजित का कोई कस्टमर किसी आईपीओ में व्हाट्सएप के चैट विंडों के जरिए बिना किसी ऐप को ओपन और लॉगइन किए आईपीओ का सब्सक्रिप्शन कर सकेगा और इसके लिए अपना एप्लीकेशन डाल सकेगा।

          MARCH 02, 2022 / 2:18 PM IST

          Axis Securities के राजेश पालवीय की बाजार पर राय

          Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज हमने बाजार में गैपडाउन देखा है। इसके अलावा मार्केट में सप्लाई फैक्टर नजर नहीं आ रहे हैं और मार्केट पुटबैक के संकेत भी नही दिखाई दे रहे हैं। कुल मिलाकर बाजार में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि जियो-पॉलिटिकल टेंशन की वजह से कुछ सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है।उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से 16500, 16600 के स्तर पर राइटर्स एक्टिव नजर आ रहे हैं उसे देखते हुए लगता है बाजार में जल्दी ही कोई पुलबैक रैली देखने को नहीं मिलेगी। निफ्टी में जल्दी ही सप्लाई और उछाल दिखने की संभावना कम है। यदि निफ्टी 16500 का स्तर तोड़ता है तो इसमें और गिरावट नजर आ सकती है।

          निफ्टी में यदि कोई उछाल आता है तो इसमें 16600 के करीब शॉर्ट करना चाहिए। इस ट्रेड में 16700 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए वहां तक निफ्टी के जाने के बाद भी इसमें बिकवाली करने की ही सलाह होगी।बैंक निफ्टी पर राय देते हुए राजेश ने कहा कि बैंक निफ्टी बहुत ही वोलाटाइल इंडेक्स है। इस समय इसमें भी बिकवाली की सलाह होगी। यदि ये 35170 के स्तर तक जाता है तो इसमें शॉर्ट ट्रेड लेना चाहिए। इसका स्टॉपलाॉस 35500 पर रखना चाहिए। इस ट्रेड में 34700 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

            MARCH 02, 2022 / 1:53 PM IST

            Rakesh Jhunjhunwala portfolio: लगभग 1 साल तक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 64 लाख शेयरों पर बनाए रखने के बाद बिग बुल राकेश झुनझुनवाला ने Escorts में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। फरवरी 2022 में भारत के वॉरेट बफेट के नाम से जाने जानेवाले राकेश झुनझुनवाला ने Escorts में हिस्सेदारी 5.22 फीसदी से बढ़ाकर 5.80 फीसदी कर दी है। Escorts में 18 फरवरी तक राकेश झुनझुनवाला की शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक राकेश झुनझुनवाला ने फरवरी महीने में इस शेयर में 11 लाख अतिरिक्त शेयरों की खरीदारी की जिसके चलते कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 64 लाख शेयर से बढ़कर 75 लाख शेयर की हो गई है।

            Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि Escorts के शेयरों में बुलिश ट्रेड बना हुआ है। इस स्टॉक में वर्तमान भाव पर खरीदारी की जा सकती है और 1800 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1900-1950 के शॉर्ट टर्म टार्गेट की उम्मीद की जा सकती है।

              MARCH 02, 2022 / 1:38 PM IST

              HDFC Share Price: रुस-यू्क्रेन युद्ध और दूसरे कारणों से शेयर बाजार बड़ी गिरावट से जूझ रहा है। इस गिरावट का असर हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरप (HDFC) के शेयरों पर काफी बुरा पड़ा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण HDFC के शेयरों में लगातार बिकवाली हो रही है। इसी का नतीजा है कि HDFC के शेयर अपने 52 हफ्तों के हाइएस्ट लेवल से 22% तक टूट चुके हैं। HDFC ने 2 फरवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। उसके बाद से लगातार इसके शेयरों में गिरावट बनी हुई है। तो क्या इस गिरावट की वजह कंपनी के नतीजे हैं या ये बस एक संयोग है। दिसंबर तिमाही के नतीजों को देखें तो HDFC का नेट प्रॉफिट 11% बढ़कर 32.6 अरब डॉलर पहुंच गया है। इसकी वजह ज्यादा आमदनी और उम्मीद से कम क्रेडिट लॉस था।

              इस दौरान बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII)7% बढ़कर 42.8 अरब डॉलर रहा। बैंक के एसेट क्वालिटी में मामूली गिरावट आई थी क्योंकि इसका कुल लोन NPA बन गया था। जब किसी लोन की EMI में 90 दिनों से ज्यादा देर होती है तो उसे NPA मान लिया जाता है।

                MARCH 02, 2022 / 1:20 PM IST

                भारत की फैक्टरी ग्रोथ ने फरवरी में पकड़ी रफ्तार, Covid-19 लहर कमजोर होने से बढ़ी गतिविधि

                फरवरी में तीसरी COVID-19 लहर से खतरा कम होने के कारण भारत की फैक्टरी गतिविधि की रफ्तार बढ़ी है। जबकि कीमतों के दबाव में कुछ नरमी आने का मतलब डिमांड और बिजनेस अपेक्षाएं मजबूत हुई हैं। ये जानकारी एक निजी सर्वेक्षण से प्राप्त हुई है। वहीं 10-22 फरवरी तक IHS मार्किट (IHS Markit) द्वारा संकलित मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (Manufacturing Purchasing Managers' Index), जनवरी के 54.0 से सुधरकर फरवरी में 54.9 हो गया। हालांकि, ये सर्वेक्षण रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने से पहले किया गया था। रूस के आक्रमण के कारण तेल की कीमतों में तत्काल वृद्धि हुई। इस समय भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है। इसलिए रूस-यूक्रेन युद्ध संकट मुद्रास्फीति के दबाव को बढ़ाएगा और कंज्यूमर सेंटीमेंट को चोट भी पहुंचाएगा।रायटर्स पोल (Reuters poll) के मुताबिक फरवरी की रीडिंग 54.3 की अपेक्षाओं को पार कर गई जबकि ये 50-मार्क से ऊपर थी।

                  MARCH 02, 2022 / 1:05 PM IST

                  India GDP growth : सिटी (Citi) ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) ग्रोथ अनुमान को 9 फीसदी से घटाकर 8.4 फीसदी कर दिया है। इसके लिए उसने दिसंबर, 2021 के लिए भारत सरकार द्वारा जारी जीडीपी ग्रोथ के आंकड़ों का हवाला दिया है। ब्रोकरेज ने अप्रैल, 2022 से शुरू होने जा रहे वित्त वर्ष के लिए भी देश के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को 8.3 फीसदी से घटाकर 8 फीसदी कर दिया है।

                  कुछ दिन पहले इकोनॉमिक ग्रोथ के आधिकारिक आंकड़े जारी किए गए थे, जिसमें अक्टूबर-दिसंबर के लिए 5.4 फीसदी जीडीपी ग्रोथ की बात कही गई थी। नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) ने वित्त वर्ष 22 के लिए 8.9 फीसदी GDP ग्रोथ का अनुमान जाहिर किया है, जो पहले 9.2 फीसदी था। सिटी (Citi) को चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 2.9 फीसदी ग्रोथ का अनुमान है, जबकि NSO ने इस तिमाही के लिए 4.8 फीसदी का अनुमान जाहिर किया था। ब्रोकरेज ने कहा, “हमें ओमीक्रोन (Omicron) से जुड़ी बाधाओं के बावजूद वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही में बढ़त की उम्मीद है, क्योंकि हाई फ्रीक्वेंसी एक्टिविटी इंडिकेटर्स पहले ही प्री-ओमीक्रोन लेवल्स के नजदीक हैं।” हालांकि, इसमें यह भी कहा गया कि फरवरी-मार्च में एक्टिविटी “पर्याप्त मजबूत रहने की उम्मीद कम है।”

                    MARCH 02, 2022 / 12:51 PM IST

                    Cryptocurrency Prices Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज फिर तेजी नजर आई। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 2% से अधिक बढ़कर 44,041 डॉलर हो गई। पिछले पांच दिनों में डिजिटल टोकन लगभग 15% बढ़ा है। हालांकि, यह नवंबर 2021 में अपने रिकॉर्ड उच्च 69,000 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर से 30% से अधिक दूर है। क्रिप्टो मार्केट में ईथर, एथेरियम ब्लॉकचेन से जुड़ा सिक्का और मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी मामूली रूप से 2,933 डॉलर तक बढ़ गया। दूसरी ओर डॉजकॉइन की कीमत लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 0.13 डॉलर हो गई, जबकि शीबा इनु भी 3% से अधिक बढ़कर 0.000026 डॉलर हो गई।

                    Terra, Tether Solana, XRP क्रिप्टोकरेंसी में तेजी आई। Avalanche, Stellar, Polygon, Litecoin, Cardano, Polkadot, Terra में बीते 24 घंटों में तेजी के कारोबार करते नजर आए। इस बीच CoinGecko के अनुसार वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार पूंजीकरण आज पिछले 24 घंटों में लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 2 ट्रिलियन डॉलर हो गया।

                      MARCH 02, 2022 / 12:34 PM IST

                      Easy Trip Planners मल्टीबैगर स्टॉक में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की भी है खरीदारी की सलाह

                      Easy Trip Planners ने 12 जनवरी 2022 को बोनस शेयर जारी करने का एलान किया था। कंपनी ने कहा था कि इस बोनस शेयर के लिए 2 मार्च रिकॉर्ड डेट होगी। इस लिहाज 28 फरवरी 2022 बोनस शेयर की एक्स डेट थी क्योंकि 1 मार्च को बाजार बंद था। कंपनी ने कहा है कि यह बोनस शेयर 1:1 में जारी किए जाएंगे।इस बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने Easy Trip Planners पर अपना एक नोट जारी किया है जिसमें इसने इस स्टॉक पर अपनी Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 335 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटी का कहना है कि अगले 5 सालों में भारत में ऑनलाइन ट्रैवल मार्केट दोगुना होने की संभावना है जो कि कंपनी के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा और इसके कारोबार में भी बढ़त देखने को मिलेगा।

                      आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने इस नोट में आगे कहा कि अब एयरलाइंस को अपनी पूरी क्षमता के साथ प्लान भरने की अनुमति मिल चुकी है। उम्मीद है कि इकोनॉमी में सुधार के साथ ही कंपनी के आय और मुनाफे में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आगे कंपनी के इंटरनेशनल एयर, होटल और बस बुकिंग जैसे कारोबार में अगले 3-4 सालों में जोरदार बढ़त देखने को मिलेगी। यह काफी हाई मार्जिन वाले बिजनेस है लेकिन वर्तमान में देश में इनका प्रसार 20 फीसदी के निचले स्तर पर है। आगे लोगों में ऑनलाइन बुकिंग के प्रति रूझान और जागरुकता बढ़ने के साथ ही इन कारोबार में और तेजी दिखने की संभावना है।

                        MARCH 02, 2022 / 12:20 PM IST

                        Policybazaar over Zomato : जोमैटो की तुलना में पॉलिसीबाजार के शेयर पर दांव लगाते हुए ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म एम्बिट ने कहा कि क्षेत्र की अच्छी समझ, एक मुश्किल प्रोडक्ट को बेचने में मिली सफलता और प्रॉफिटेबिलिटी के लिए एक स्पष्ट रोडमैप के चलते पीबी फिनटेक (PB Fintech) के शेयरों के लिए उसकी खरीद की सलाह है। ब्रोकरेज ने इसके लिए 944 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तरों से 43 फीसदी ज्यादा है। एम्बिट ने एक नोट में कहा, “प्रॉफिटेबिलिटी पसंद की बात है, मौका नहीं क्योंकि रिन्युएबिल प्रीमियम पूल (90 फीसदी प्लस कांट्रीब्यूशन मार्जिन) समय के साथ प्रीमियम का लगभग 60 फीसदी तक बढ़ जाता है। इसे स्थिर स्थिति में वित्त वर्ष 25 के बाद टिकाऊ प्रॉफिटेबिलिटी के साथ 35 फीसदी एबिटडा मार्जिन और 45 फीसदी कांट्रीब्यूशन मार्जिन में तब्दील होना चाहिए।”

                          MARCH 02, 2022 / 12:18 PM IST

                          इस क्रिप्टोकरेंसी ने एक हफ्ते में दिखाई 70% से ज्यादा की तेजी

                          भारी वॉलैटिलिटी के बावजूद पिछले 7 दिनों में Terra नाम की क्रिप्टोकरेंसी ने बिटकॉइन और ईंथर जैसे दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की तुलना में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले 7 दिनों में Terra में 70 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है जबकि इसी अवधि में बिटकॉइन और ईंथर में करीब 15 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। Terra का भाव पिछले 1 महीने में दोगुने से ज्यादा हो गया है। इस अवधि में यह stablecoin इस अवधि में 115 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है और 44 डॉलर से बढ़कर वर्तमान में 95 डॉलर पर नजर आ रहा है।

                          Terra एक डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंशियल पेमेंट नेटवर्क है जो ब्लॉकचैन पर परंपरागत पेमेंट तरीके को रीबिल्ड करता है। Coingecko पर उपलब्ध आंकड़ो के मुताबिक दिसंबर 2020 तक इस नेटवर्क पर अनुमानत करीब 20 लाख यूजरों के जरिए 299 डॉलर अरब के ट्रांजैक्शन हुए है। बता दें कि Terra प्लेटफॉर्म की रिजर्व करेंसी Luna है।

                            MARCH 02, 2022 / 11:49 AM IST

                            DB Realty के शेयरों ने हिट किया अपरसर्किट, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत ने दिखाया अपना असर

                            2 मार्च यानी आज के शुरुआती कारोबार में DB Realty के शेयरों में अपरसर्किट हिट करता नजर आया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेजों को सूचित किया है कि उसको अपनी मुंबई स्थित जमीनों का मालिकाना हक मिल गया है।

                            बता दें कि मुंबई स्थित कंपनी के जमीन के मालिकाना हक का मामला सुप्रीम कोर्ट में था। जिसको लेकर एक PIL दाखिल की गई थी। जिसको सुप्रीम कोर्ट ने 28 फरवरी को डीबी रियल्टी के पक्ष में खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश के जरिए कंपनी की सहायक कंपनी Esteem Properties को मुंबई स्थित जमीन के डेवलपमेंट की मंजूरी दे दी है।

                              MARCH 02, 2022 / 11:34 AM IST

                              Gold and silver Rates today : एक दिन पहले रिकॉर्ड तेजी के बाद बुधवार को भारतीय बाजारों में सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड बुलियन फ्यूचर्स (bullion futures) 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 51,790 रुपये पर 10 ग्राम पर आ गया, वहीं सिल्वर फ्यूचर्स 0.5 फीसदी कमजोर होकर 67,863 पर बना हुआ है। पिछले सेशन में सोना प्रति 10 ग्राम 1,115 रुपये की मजबूती के साथ 16 महीने के हाई पर पहुंच गया, वहीं चांदी में 2,500 रुपये प्रति किग्रा की मजबूती दर्ज की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में रूस-यूक्रेन जंग और यूएस डॉलर में मजबूती के बीच आज सेफ हैवन डिमांड कम होने से सोने की कीमतों में गिरावट रही।

                                MARCH 02, 2022 / 11:19 AM IST

                                फरवरी में सुस्त रही गाड़ियों की बिक्री, आज के कारोबार में फिसले Bajaj Auto, Eicher Motors और TVS के शेयर

                                आज यानी बुधवार 2 मार्च 2022 के कारोबार में Bajaj Auto Ltd, Eicher Motors Ltd, और TVS Motors Co Ltd जैसे टू-व्हीलर के शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। कल इन कंपनियों के फरवरी महीने के बिक्री आंकड़े आए थे। इन आंकड़ो के मुताबिक इनके होलसेल बिक्री के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे है। आज के शुरुआती कारोबार में Bajaj Auto 5.3%, Eicher Motors 1.2%, और TVS Motors Ltd 2.5% की गिरावट देखने को मिली।

                                मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि टू-व्हीलर कंपनियों के फरवरी बिक्री आंकड़ो में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और ग्रामीण मांग पर दबाव का असर देखने को मिला है। मंगलवार को आए ऑटो बिक्री आंकड़ो के मुताबिक फऱवरी महीने में मार्केट लीडर हीरो मोटोकॉर्प की होलसेल बिक्री सालाना आधार पर 29 फीसदी की कमजोरी के साथ 3.58 लाख यूनिट पर रही है। इस अवधि इसकी घरेलू बिक्री भी 31.57 फीसदी की गिरावट के साथ 3.31 लाख यूनिट पर रही है। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने घरेलू बाजार में 4.84 लाख यूनिट बेचे थे।

                                  MARCH 02, 2022 / 10:57 AM IST

                                  रूस-यूक्रेन टेंशन से दबाव में बाजार

                                  रूस-यूक्रेन टेंशन से बाजार दबाव में है। निफ्टी 200 अंक टूटकर 16 हजार 600 के नीचे फिसला है। मेटल और ऑयल एंड गैस को छोड़ सभी सेक्टर दबाव बना रहे हैं। निफ्टी बैंक और सेंसेक्स में करीब 800 POINTS की गिरावट आई है। लेकिन मिडकैप इंडेक्स चौथाई परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है।

                                  इस बीच मेटल शेयरों में धमाकेदार तेजी देखने को मिली है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2 सत्रों में करीब 9 परसेंट उछला है। इस साल 27 परसेंट उछलकर HINDALCO नए शिखर पर है। VEDANTA भी 52 हफ्ते की ऊंचाई पर है। एल्युमिनियम की रिकॉर्ड कीमतों ने जोश भरा है।

                                    MARCH 02, 2022 / 10:43 AM IST

                                    JEFFERIES की VARUN BEVERAGES पर राय

                                    JEFFERIES ने VARUN BEVERAGES पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,215 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कुरकुरे पफकॉन के करार से नॉन बेवेरेजेज कैटेगिरी में विस्तार होगा। हालांकि कुरकुरे पफकॉन बिक्री का फिलहाल मुनाफे पर ज्यादा असर नहीं हुआ है।ऑटो बिक्री फरवरी में सुस्त रही। RETAIL DEMAND नरम रही। TWO WHEELERS SALES पर भी दबाव दिखा। हालांकि चिप सप्लाई बढ़ने से कार बिक्री में सुधार दिखा है।

                                      MARCH 02, 2022 / 10:30 AM IST

                                      रूस के Swift से बैन होने से बढ़ी भारतीय बैंकों की चिंता, अटक गए ट्रांजेक्शन

                                      Russia and Ukraine War : रूस के बैंकों को इंटरनेशनल फाइनेंशियल मेसेजिंग नेटवर्क स्विफ्ट (Swift) से अलग किए जाने के बाद रूसी लेंडर्स के साथ भारतीय बैंकों के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन (Financial transactions) अचानक अटक गए हैं। लाइवमिंट ने दो बैंकर्स के हवाले यह खबर दी है।

                                      ज्यादातर इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन (international transactions) डॉलर में सेटल होते हैं और इनमें अमेरिकी बैंक शामिल होते हैं और ऐसे ट्रांजेक्शन अब रूसी एंटिटीज के साथ नहीं हो सकते। यूएस ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (OFAC) द्वारा प्रतिबंधित एंटिटीज की सूची के जरिये लागू स्विफ्ट (Swift) प्रतिबंधों का अनिवार्य रूप से यही मतलब है कि बैंक इस सूची में शामिल लेंडर्स या एंटिटीज के साथ ट्रांजेक्शन नहीं कर सकते हैं।

                                        MARCH 02, 2022 / 10:12 AM IST

                                        एक्सपर्ट्स के सुझाए गए इंट्राडे कॉल जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

                                        Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे कॉल्स

                                        ICICI Bank: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 760-775 रुपये, स्टॉपलॉस 720 रुपये

                                        Larsen & Toubro: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 1875- 1900 रुपये, स्टॉपलॉस 1775 रुपये

                                        Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल्स

                                        Hindalco Industries: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 600 रुपये, स्टॉपलॉस 558 रुपये

                                        Tata Steel:वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 1260 रुपये, स्टॉपलॉस 1195 रुपये

                                        IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल्स

                                        Axis Bank: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 800 रुपये, स्टॉपलॉस 699 रुपये

                                        Adani Wilmar: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य430 रुपये, स्टॉपलॉस 340रुपये

                                          MARCH 02, 2022 / 10:00 AM IST

                                          Petrol Diesel Price Today 2nd March: पेट्रोल और डीजल के रेट के लिहाज से आज हफ्ते का तीसरा दिन बुधवार राहत भरा रहा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं आया, न ही रेट घटाए गए और न ही बढ़ाए गए हैं। आज लगातार 92वें दिन रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है।इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैं।

                                            MARCH 02, 2022 / 9:42 AM IST

                                            Huhtamaki India: पैकेजिंग सॉल्यूशंस फर्म ने दिसंबर 2021 तिमाही के लिए 13.52 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 5.08 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। लेकिन टॉपलाइन सालाना आधार पर करीब 19 प्रतिशत बढ़कर 661.6 करोड़ रुपये हो गई।

                                              MARCH 02, 2022 / 9:39 AM IST

                                              Vipul Organics: स्पेशालिटी केमिकल्स कंपनी ने अपने संचालन के 50वें वर्ष में शेयरधारकों के लिए बोनस इक्विटी शेयरों और कर्मचारियों के लिए एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शंस योजनाओं की सिफारिश की है। कंपनी शेयरधारकों द्वारा रखे गए प्रत्येक चार शेयरों के लिए एक बोनस शेयर जारी करेगी और पात्र कर्मचारियों को दो लाख ऑप्शंस जारी करेगी।

                                                MARCH 02, 2022 / 9:27 AM IST

                                                HDFC SECURITIES के नंदीश शाह की आज की तीन शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

                                                KPIT Technologies: Buy | LTP: Rs 568.5 | इस स्टॉक में 530 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 640 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में ये हमें 12 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है।

                                                Infosys: Buy | LTP: Rs 1,715.6 | इस स्टॉक में 1,660 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1,850 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में ये हमें 8 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है।

                                                Jindal Stainless: Buy | LTP: Rs 194 | इस स्टॉक में 185 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 215 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में ये हमें 11 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है।

                                                  MARCH 02, 2022 / 9:18 AM IST

                                                  Market at open: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 660.51 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 55,586.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 155.20 अंक यानी 0.92 फीसदी टूटकर 16628.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                    MARCH 02, 2022 / 9:06 AM IST

                                                    Market at Pre-open: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 318.03 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 55,929.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 107.05 अंक यानी 0.64 फीसदी टूटकर 16660.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                      MARCH 02, 2022 / 8:51 AM IST

                                                      EVEREADY INDUSTRIES पर फोकस

                                                      डाबर इंडिया के प्रमोटर बर्मन फैमिली ने 28 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि उसने Eveready में 26 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एक ओपन ऑफर रखा है। गौतरलब है कि वर्तमान में Eveready का नियत्रंण खेतान ग्रुप के पास है।

                                                      यह ओपन ऑफर टेक ओवर नियमों के तहत अनिवार्य ओपन ऑफर है। बता दें कि बर्मन फैमिली ने 122.30 करोड़ रुपये के निवेश से Eveready Industries में 5.26 फीसदी की अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है। जिससे Eveready Industries में उनकी कुल हिस्सेदारी 25.11 फीसदी हो गई है। बर्मन फैमिली Eveready Industrie की अकेली सबसे बड़ी निवेशक भी बनगई है।

                                                        MARCH 02, 2022 / 8:47 AM IST

                                                        RBI ने तीन को-ऑपरेटिव बैंकों पर लगाया 5 लाख से ज्यादा का जु्र्माना

                                                        भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन को-ऑपरेटिव बैंकों पर रेगुलेटर नियमों का पालन न करने को लेकर आर्थिक जुर्माना लगाया है। इन को-ऑपरेटिव बैंकों में छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में स्थित नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित और सतना जिले का जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शामिल है।

                                                        इसमें से सबसे बड़ा 4.5 लाख रुपये का जुर्माना नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित पर लगा है। RBI ने शहरी इलाकों के कोऑपरेटिव बैंकों के लिए जारी एक्सपोजर मानदंडों और UCB और केवाईसी (नो योर कस्टमर) सहित अन्य वैधानिक नियमों से जुड़े दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित पर यह जुर्माना लगाया है।

                                                          MARCH 02, 2022 / 8:41 AM IST

                                                          Feb Auto Sales : फरवरी 2022 में मारूति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki ) ने कुल 164,056 वाहन बेचे है। कंपनी के फरवरी महीने के कुल बिक्री में घरेलू बाजार में हुई बिकवाली की हिस्सेदारी 137,607 यूनिट रही है जबकि दूसरे OEM की गई बिक्री 2,428 यूनिट रही है। वहीं फरवरी महीने में 24,021 यूनिट का निर्यात किया है जो अभी तक का 1 महीने का सबसे बड़ा निर्यात आंकड़ा है। इलेक्ट्रोनिक कलपुर्जों की आपूर्ति में आई मुश्किल का कंपनी के वाहनों के उत्पादन में बहुत मामूली असर देखने को मिला है। गुरग्राम स्थिति भारत की सबसे बड़ी कार बनाने वाली इस कंपनी ने कहा है कि चिप शॉर्टेज की समस्या ने निपटने के लिए कंपनी ने सभी संभव उपाय किए है।

                                                          Tata Motors के फरवरी 2022 के बिक्री आंकड़ों पर नजर डालें तो इस अवधिमें कंपनी की घरेलू बिक्री 27 फीसदी बढ़कर 73,875 यूनिट रही है जबकि कंपनी ने फरवरी 2021 में 58,366 यूनिटे बेची थी।

                                                          Hyundai Motor India- Hyundai Motor India के फरवरी आकंड़ों बिक्री पर नजर डालें तो फरवरी 2022 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 44,050 यूनिट की बिक्री की है जबकि इस अवधि में इसका एक्सपोर्ट 9,109 यूनिट पर रहा था जबकि इसी अवधि में कंपनी की कुल बिक्री 53,159 यूनिट रही है।

                                                          Mahindra & Mahindra- फऱवरी 2022 में Mahindra & Mahindra की कुल ऑटो बिक्री 54,455 व्हीकल की रही है। यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने इस अवधि में 27,551 व्हीकल बेचे है जबकि पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने27,663 यूनिट बेचे है और इस अवधि में कंपनी का एक्सपोर्ट 2814 व्हीकल का रहा है।

                                                            MARCH 02, 2022 / 8:36 AM IST

                                                            NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                            3 मार्च को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                              MARCH 02, 2022 / 8:32 AM IST

                                                              FII और DII आंकड़े

                                                              28 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,948.47 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,142.82 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

                                                                MARCH 02, 2022 / 8:24 AM IST

                                                                सोमवार को कैसी रही बाजार की चाल

                                                                28 फरवरी को बाजार दोपहर के ट्रेड में जोरदार बाउंस बैक करता दिखा और यूक्रेन-रूस के बातचीत के दूसरे दौर में कदम रखने के साथ ही लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बाजार में बढ़त देखने को मिली। बाजार की इस रैली में मेटल, एफएमसीजी, आईटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज का अहम योगदान रहा।

                                                                28 फरवरी को Sensex 389 अंकों की बढ़त के साथ 56,247 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 135अंकों की बढ़त के साथ 16,794 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बड़ा बुलिश कैंडल बनाया था जो बाजार के लिए एक पॉजिटिव संकेत है। लेकिन जानकारों का कहना है कि निफ्टी को बढ़त कायम रखने के लिए मजबूती के साथ 16,800-17,000 का स्तर पार करना होगा।

                                                                  MARCH 02, 2022 / 8:22 AM IST

                                                                  रूस और यूक्रेन के बीच सातवें दिन जंग जारी

                                                                  रूस और यूक्रेन के बीच सातवें दिन जंग जारी है । रूस ने की हमले तेज करने की तैयारी की है। नागरिकों कीव छोड़ने को कहा है। उधर यूक्रेन से भारतीय को निकालने के लिए अभियान तेज हुआ है। INDIAN ARMY ने OPERATION GANGA की कमान संभाली है।

                                                                    MARCH 02, 2022 / 8:22 AM IST

                                                                    कच्चे तेल में जोरदार उबाल, ब्रेंट $107 के पार

                                                                    रूस-यूक्रेन युद्ध से कच्चे तेल में जोरदार उबाल जारी है। ब्रेंट 107 डॉलर के पार निकला है। रूस से सप्लाई घटने से 7 साल की ऊंचाई पर कीमतें पहुंची है। आज ONGC, HOEC जैसी exploration कंपनियों पर नजर रखें । उधर सोने की भी चमक बढ़ी है। COMEX GOLD का भाव 1950 डॉलर के करीब पहुंचा है।

                                                                      MARCH 02, 2022 / 8:21 AM IST

                                                                      रूस और यूक्रेन जंग से दबाव में ग्लोबल मार्केट

                                                                      रूस और यूक्रेन जंग से दबाव में ग्लोबल मार्केट नजर आ रहा है । एशिया की कमजोर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY 140 POINTS फिसला है। कल अमेरिकी बाजार 2 परसेंट तक टूटकर बंद हुए थे । हालांकि DOW FUTURES में आज निचले स्तरों सेरिकवरी दिख रही है ।

                                                                        MARCH 02, 2022 / 8:20 AM IST

                                                                        Share Market Live Update- सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।