Get App

कल तक निपटा लें डीमैट अकाउंट से जुड़ा यह काम, वरना शुक्रवार को शेयर मार्केट से नहीं खरीद पाएंगे शेयर्स

KYC of Dmat Account: अगर आपके पास डीमैट (Demat) और ट्रेडिंग (Trading) अकाउंट (Account) हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2022 पर 7:31 PM
कल तक निपटा लें डीमैट अकाउंट से जुड़ा यह काम, वरना शुक्रवार को शेयर मार्केट से नहीं खरीद पाएंगे शेयर्स
30 जून 2022 तक अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की केवाईसी (KYC) करानी होगी।

KYC of Dmat Account: अगर आपके पास डीमैट (Demat) और ट्रेडिंग (Trading) अकाउंट (Account) हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। आपको कल तक यानी 30 जून 2022 तक अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की केवाईसी (KYC) करानी होगी। अगर आपने केवाईसी नहीं कि तो आप शुक्रवार 1 जुलाई को शेयर बाजार में शेयर्स नहीं खरीद पाएंगे। डीमैट की  KYC नहीं होने पर आपका डीमैट अकाउंट अस्थायी तौर पर बंद हो सकता है और आप शेयर बाजार से शेयर न ही खरीद पाओगे और न ही बेच पाओगे।

करानी होगी केवाईसी (KYC)

अपने डीमैट अकाउंट में अपनी इनकम रेंज (Income Range), मोबाइल नंबर (Mobile Number), ईमेल आईडी (Email ID) आदि अपडेट करना है। अगर आपने आज अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट में यह सभी जानकारी नहीं अपडेट की तो आपका अकाउंट डिएक्टिवेट हो जाएगा। NSDL के मुताबिक, डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट रखने वाले निवेशकों को नो योर कस्टमर (KYC) प्रक्रिया के तहत ये 6 जानकारियां देनी जरूरी होती हैं। इसमें नाम, पता, पैन डिटेल, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और सालाना इनकम शामिल है।

ये जानकारी देना अनिवार्य

सब समाचार

+ और भी पढ़ें