Sharekhan के पसंदीदा स्मॉलकैप शेयर, जिनमें हो सकती है 31% तक कमाई, आइए डालते हैं एक नजर

यहां हम शेयरखान के ऐसे पसंदीदा स्मॉलकैप स्टॉक की सूची दे रहे है जिसमें ब्रोकरेज हाउस को 31 फीसदी की अपसाइड की उम्मीद नजर आ रही है।

अपडेटेड Nov 16, 2021 पर 12:09 PM

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच 15 नवंबर को बाजार में दायरे में कारोबार होता नजर आया। हालांकि कारोबार के अंत में यह सपाट बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। कल के कारोबार में बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं स्म़ॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

यहां हम शेयरखान के ऐसे पसंदीदा स्मॉलकैप स्टॉक की सूची दे रहे है जिसमें ब्रोकरेज हाउस को 31 फीसदी की अपसाइड की उम्मीद नजर आ रही है। आइए डालते हैं इनपर एक नजर

HealthCare Global Enterprises | शेयरखान ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए कहा है कि मिड से लॉन्ग टर्म में इस स्टॉक में 24 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है। वर्तमान में यह शेयर 258 के आसपास कारोबार करता नजरआ रहा है।


Thermax पर भी शेयर खान की खरीद की सिफारिश है। इस खरीद के लिए टार्गेट 1869 रुपये है। वर्तमान यह शेयर 1633 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। शेयरखान का मानना है कि कंपनी की बैलेसशीट काफी मजबूत है। इसके पास काफी बड़ी मात्रा ऑर्डर है औऱ नए ऑर्डर भी बड़ी संख्या में मिल रहे है। आगे चलकर इस स्टॉक में 14 फीसदी का रिटर्न आसानी से देखने को मिल सकता है।

Affle India | इस स्टॉक को BUY ऱेटिंग देते हुए इसके लिए 1400 रुपये का टार्गेट दिया है। फिलहाल यह शेयर 1199 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। शेयरखान का मानना है कि1 साल की अवधि में इस शेयर में 16 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Greenlam Industries | Greenlam Industries में भी शेयरखान की खरीद की सिफारिश है। इस स्टॉक के लिए शेयरखान ने 1818 रुपये का टार्गेट दिया है। फिलहाल यह शेयर 1410 रुपये के आसपास नजर आ राह है। शेयरखान का मानना है कि 1 साल की अवधि में यह शेयर 29 फीसदी का रिटर्न दे सकता है. आगे कंपनी को क्षमता विस्तार का फायदा मिलता दिखेगा।

KEC International | इस स्टॉक में भी शेयरखान की खरीद की सिफारिश है। इस स्टॉक के लिए शेयरखान ने 565 रुपये का टार्गेट दिया है। फिलहाल यह शेयर 462 रुपये के आसपास नजर आ राह है। शेयरखान का कहना है कि इस स्टॉक में 12 महीने में 22 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। कंपनी का ऑर्डर इनफ्लो और ऑर्डर बुक कापी मजबूत है जिसका इसको फायदा मिलता नजर आएगा ।

Greenpanel Industries | Greenpanel Industries में भी शेयरखान की 510 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सिफारिश है। वर्तमान में यह शेयर 389 के आसपास दिख रहा है। शेयरखान का मानना है कि 1 साल तक की अवधि में इस शेयर में 31 फीसदी का उछाल देखने को मिल सकता है। कंपनी को आगे अपनी क्षमता विस्तार का फायदा मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।