Shark Tank India: नमिता थापर ने किया कबूल, अशनीर ग्रोवर और अनुपम की इन चीजों का करती हैं इस्तेमाल

Shark Tank India: Emcure Pharmaceuticals की को-फाउंडर नमिता थापर ने स्वीकार किया कि शार्क टैंक इंडिया का हिस्सा बनने से पहले उनकी हिंदी खराब थी

अपडेटेड Mar 30, 2022 पर 9:47 AM
नमिता थापर को हिंदी सीखने में इन जजों ने की मदद

Shark Tank India: सोनी चैनल में प्रसारित होने वाला रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) का प्रसारण भले ही बंद हो गया हो, लेकिन अभी भी यह सुर्खियों में बना हुआ है। यह एक ऐसा शो है, जो खत्म होने के बाद लोगों के जेहन में बना हुआ है। शो में जज बनें अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover), अमन गुप्ता (Aman Gupta), अनुपम मित्तल (Anupam Mittal), विनीता सिंह (Vineeta Singh), नमिता थापर (Namita Thapar), पीयूष बंसल (Peyush Bansal) और ग़ज़ल अलघ (Ghazal Alagh) ने आज घर- घर में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

शो के बारे में दिलचस्प किस्से जब बाहर निकल कर आ रहे हैं, लोग बड़े चाव से इन्हें देखना और सुनना चाहते हैं। शायद कुछ ऐसी ही वजह हैं, जो इस शो को अभी भी सुर्खियों में बनाए हुए हैं। यानी कहने का मतलब ये हुआ कि एक ऐसा शो है, जो खत्म होने के बाद भी सुर्खियां बटोर रहा है।

नमिता ने किया खुलासा


शार्क टैंक शो से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है, जिसमें फार्मा क्वीन नमिता थापर की इन बातों को जानकर आप हैरान हो जाएंगे। हाल ही में यूट्यूब चैनल (YouTubers) में तन्मय भट्ट ( Tanmay Bhatt), रोहन जोशी (Rohan Joshi) और साहिल शाह (Sahil Shah) के साथ एक इंटरव्यू में कई मजेदार बातें सामने आई हैं। इंटरव्यू के दौरान Emcure Pharmaceuticals की को-फाउंडर ने स्वीकार किया है कि शो में शामिल होने से पहले उनकी हिंदी खराब थी। उन्होंने खुलासा किया है कि अशनीर और अनुपम ने उनकी हिंदी सुधारने में मदद की है।

Shark Tank India: नमिता थापर और अमन गुप्ता को शूटिंग के दौरान कपड़े बदलने की नहीं मिली इजाजत, जानिए क्या है पूरा मामला

उन्होंने कहा कि शो में शामिल होने से पहले मेरी हिंदी बेहद खराब थी और मेरी हिंदी को बेहतर बनाने में अशनीर और अनुपम का अहम योगदान शामिल है। वो जिस तरह के शब्द इस्तेमाल कर रहे थे, हे भगवान! जिस पर रोहन ने तुरंत जवाब दिया कि दोनों नमिता को दो अलग-अलग शब्द सिखाए होंगे। इसके तुरंत बाद अमन ने कहा कि तहजीब और दोगलापन भी सिखाया होगा।

दोगलापन शब्द हुआ बहुचर्चित

बता दें कि शो में भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर और शादी.कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल को नए एंटरप्रेन्योर (new entrepreneurs) के साथ हिंदी के कठिन शब्दों में बातचीत करते हुए सुना गया है। अशनीर ग्रोवर का डायलॉग – “ये सब दोगलापन है” सबसे अधिक सुर्खियों में रहा। इतना ही नहीं सोशल मीडिया में भी इन वन लाइनर ने तहलका मचा दिया और इसके meme भी बने।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।