शार्क टैंक इंडिया देखने के बाद ज्यादातर लोगों को लगता है कि वह भी कारोबार कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। कारोबार शुरू करने के लिए सही प्लान और फिर उस प्लान को जमीनी स्तर पर पूरा करने का तरीका आना जरूरी है। अगर आप भी साल 2023-24 में नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये जान लीजिए कि ये आसान नहीं है। स्टार्टअप्स या नए कारोबारी सही तैयारी और रिसोर्स का इस्तेमाल कर ही बिजनेस में सफल हो सकते हैं। यदि आप अपना खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो अपनी सफलता तय करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम जरूर उठाएं।
1) ऐसे कारोबार को चुने जिसमें बहुत अधिक कंपिटिशन न हो या इतना चुनौतीपर्ण न हो कि काम करना मुश्किल हो जाए। अपनी मार्केट का रिसर्च करें और देखें कि बिजनेस सही मायने में कितना चल सकता है।
2) अपने कारोबार को संबंधित अथॉरिटी के पास रजिस्टर करना न भूलें। अपने कारोबार को अपने राज्य और स्थानीय एजेंसियों के साथ जरूर रजिस्टर करें। अपने कारोबार को कानूनी रूप से ऑपरेट करने के लिए सही परमिट और लाइसेंस जरूर लें।
3) अपने वर्कप्लेस को न भूलें। ये ऐसा होना चाहिए जो आपकी आवश्यकताओं और बजट को पूरा कर सके।
4) कानूनी स्ट्रक्चर को चुनना न भूलें। अपने व्यवसाय को सही लीगल स्ट्रक्चर दें जैसे प्रॉपराइटरशीप, LLC या कॉरपोरेशन आदि।
5) अपना ब्रांड और उसकी एसटेस बनाना न भूलें। एक मजबूत ब्रांड पहचान बनाने के लिए एक लोगो, वेबसाइट और अन्य मैटेरियल को डेवलप करें। अपना डोमेन और सोशल मीडिया हैंडल रजिस्टर करें।
6) अपने बिजनेस ऑपरेशन को लेकर सचेत रहें। कीमत तय करने की सही रणनीति, सही लोगों को हायर करना, कस्टमर सर्विस सेटअप से लेकर सेल चैनल आदि सभी के लिए प्लान बनाना। ताकि, बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
7) आगे बढ़ने के लिए या आपने कितनी सफलता हासिल की इसका हिसाब रखने के लिए मानदंड मैट्रिक्स रखना न भूलें। अपनी सफलता और कमियों को ट्रैक करें और आवश्यकतानुसार अपनी रणनीतियों में बदलाव करें।
कोई भी बिजनेस इसलिए न करें क्योंकि ये ट्रेंड में है
अपना कारोबार शुरू करने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन किसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए कभी भी बिजनेस न करें। पहले से सोचा हुआ और सही प्लानिंग के साथ ही कारोबार की शुरुआत करें। बिजनेस के लिए पैसा कहां से आएगा से लेकर सेल के जरिये कैसे पैसा कमाया जाएगा। सभी प्लानिंग और उसे एक्जिक्यूट करने का तरीका पहले से तय करके रखें। बिना इसके कारोबार करना सही नहीं होगा।