Shriram Finance Limited: Fixed Deposit पर दे रहा है 9.36 फीसदी का तगड़ा ब्याज, चेक करें डिटेल्स

FD Rates: श्रीराम ग्रुप के पार्ट श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (Shriram Finance Limited) ने fixed deposit पर ब्याज बढ़ा दिया है। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने एफडी पर ब्याज दरों को 5 से 30 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ा दिया है

अपडेटेड Dec 31, 2022 पर 4:26 PM
श्रीराम फाइनेंस ने फिक्सड डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ाकर 9.36 प्रतिशत कर दिया है।

FD Rates: श्रीराम ग्रुप के पार्ट श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (Shriram Finance Limited) ने fixed deposit पर ब्याज बढ़ा दिया है। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने एफडी पर ब्याज दरों को 5 से 30 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ा दिया है। यानी, 0.05% से 0.30% का अधिक ब्याज मिलेगा। कंपनी की ये नई दरें 1 जनवरी 2023 से लागू होंगी। कंपनी ने कहा कि ग्राहक कल से एफडी पर 9.36 प्रतिशत तक ब्याज कमा सकते हैं और सभी रिन्युअल पर 0.25 प्रतिशत का एक्स्ट्रा ब्याज भी दिया जाएगा।

9.36 फीसदी हो गया है नया ब्याज

कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि श्रीराम फाइनेंस ने फिक्सड डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ाकर 9.36 प्रतिशत कर दिया है। इस पर यील्ड के बाद आपको ब्याज करीब 11.29 फीसदी के आसपास पड़ेगा। इन योजनाओं में सीनियर सिटीजन को 0.50 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज भी दिया जाएगा। महिला जमाकर्ताओं को सालाना 0.10 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज भी मिलेगा।


इन टेन्योर पर बढ़ाया गया ब्याज

कंपनी ने कहा कि 12 महीने से लेकर 60 महीने तक की एफडी के ब्याज को रिन्यू किया गया है। ये ऑफलाइन और ऑनलाइन निवेश के लिए उपलब्ध होगा। यानी, आप श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के साथ ऑफलाइन और ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड 12 महीने की एफडी पर 0.30 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है। इस पर मिलने वाला ब्याज पहले 7 फीसदी था जिसे बढ़ाकर 7.30 फीसदी कर दिया है। 60 महीने की एफडी पर ब्याज 0.15 फीसदी बढ़ा दिया है। ये 8.30 फीसदी से बढ़कर 8.45 फीसदी हो गया है।

हाल में हुआ विलय

देश के बड़े NBFC में शामिल श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड, श्रीराम ग्रुप का है। हाल ही में श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड और श्रीराम कैपिटल लिमिटेड का श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड में विलय हो गया और बाद में इसका नाम बदलकर श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड कर दिया गया।

इस हफ्ते 250 से ज्यादा स्मॉलकैप्स 10-41% बढ़े, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।