Shriram Finance Limited FD Rates: श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (SFL) भारत की सबसे बड़ी रिटेल एनबीएफसी (NBFC) ने खास योजना लॉन्च की है। NBFC ने जुबली डिपॉजिट (Shriram Unnati Deposits) के तहत एक स्पेशल Fixed Deposit की शुरूआत की है। ये समूह के गोल्डन जयंती समारोह के अवसर पर लॉन्च की गई है। एफडी योजना के तहत निवेशक को 9.15 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। ये नई दरें 5 अप्रैल 2023 से लागू हो गई है। श्रीराम फाइनेंस ने कहा कि कंपनी ये ब्याज 50 महीने के पीरियड वाली नई और रिन्यूअल वाली एफडी पर दे रही है।

