Shriram Properties IPO: शेयरों का अलॉटमेंट आज होगा, ऐसे चेक करें स्टेटस, जानिए क्या है GMP और लिस्टिंग की तारीख

Shriram Properties का इश्यू 4.6 गुना सब्सक्राइब हुआ था, वहीं रिटेल पोर्शन 12.72 गुना सब्सक्राइब हुआ है

अपडेटेड Dec 15, 2021 पर 1:28 PM
Story continues below Advertisement
Shriram Properties के शेयरों की लिस्टिंग 22 दिसंबर को होने वाली है

Shriram Properties IPO: अफोर्डेबल हाउसिंग डेवलपर कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज के शेयरों का आवंटन आज यानी 15 दिसंबर को होने वाला है। कंपनी का इश्यू 8 दिसंबर को खुला और 10 दिसंबर को बंद हुआ था। Shriram Properties ने 600 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था।

Shriram Properties का इश्यू 4.6 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं रिटेल पोर्शन 12.72 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अपने हिस्से में 4.82 गुना बोली लगाई है जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 1.85 गुना भरा है। जबकि कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 1.25 गुना भरा था।

Shriram Properties के शेयरों का आवंटन आज होने वाला है। अगर आपने भी इस इश्यू में निवेश किया है तो जानिए कैसे चेक कर सकते हैं आवंटन। आप BSE की वेबसाइट और इश्यू की रजिस्ट्रार कंपनी की वेबसाइट से अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।


ITC analyst meet : मैनेजमेंट की डिमर्जर, इनवेस्टमेंट से जुड़ी योजनाओं पर ITC के शेयर चढ़े, क्या करें इनवेस्टर्स?

BSE की साइट पर ऐसे चेक करें आवंटन

सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।

इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।

इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।

इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।

कंपनी की रजिस्ट्रार कंपनी kfintech है और आप इसके जरिए भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले https://kosmic.kfintech.com/ipostatus/ पर क्लिक करें।

इसके बाद IPO का नाम सेलेक्ट करें।

अपना PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP/Client ID या अकाउंट नंबर/IFSC डालेंगे।

कैप्चा भरते ही आपके सामने स्टेटस होगा।

Shriram Properties के शेयरों की लिस्टिंग 22 दिसंबर को होने वाली है।

क्या चल रहा है GMP?

Shriram Properties के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम 10 रुपए है। कंपनी का इश्यू प्राइस 113-118 रुपए है और यह 8% प्रीमियम पर ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।