Cigarette major ITC : सिगरेट कंपनी आईटीसी की 14 दिसंबर को हुई पहली इनवेस्टर्स मीट में सिगरेट बिजनेस पर टैक्सेशन, एफएमसीजी बिजनेस के लिए डिमर्जर प्लान और स्ट्रैटेजी पर चर्चा के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी के स्टॉक में तेजी देखने को मिली।
Cigarette major ITC : सिगरेट कंपनी आईटीसी की 14 दिसंबर को हुई पहली इनवेस्टर्स मीट में सिगरेट बिजनेस पर टैक्सेशन, एफएमसीजी बिजनेस के लिए डिमर्जर प्लान और स्ट्रैटेजी पर चर्चा के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी के स्टॉक में तेजी देखने को मिली।
इनवेस्टर्स मीट में, आईटीसी के टॉप मैनेजमेंट ने इस बात पर जोर दिया कि हेल्थ मिनिस्ट्री हर साल नियमित रूप से सिफारिशें करती हैं, साथ ही उसने अपने मुख्य सिगरेट बिजनेस पर भारी कर से जुड़ी चिंताओं को दूर करने की कोशिश की।
चेयरमैन संजीव पुरी ने क्या कहा
मीट में शामिल एनालिस्ट्स के मुताबिक, आईटीसी चेयरमैन संजीव पुरी ने कहा, “हम सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद सरकार द्वारा विवेकशील फैसला लेने की उम्मीद करते हैं और उम्मीद है कि किसी भी मामले में टैक्सेशन में बढ़ोतरी सोच समझकर की जाएगी।” एनालिस्ट्स ने मनीकंट्रोल को बताया, कंपनी के डिमर्जर प्लान और एफएमसीजी बिजनेस के लिए उसकी स्ट्रैटजी इनवेस्टर्स मीट की अन्य खास बातें थीं।
पुरी ने संकेत दिए कि संभावनाओं के विस्तार के लिए कंपनी के एफएमसीजी बिजनेस के डिमर्जर या अपने आईटी बिजनेस की अलग लिस्टिंग के विकल्प खुले हुए हैं। उन्होंने कंपनी के होटल बिजनेस के लिए डिमर्जर प्लान्स पर भी बात की, जिस पर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में रिकवरी की स्थिति में विचार किया जाएगा।
खरीदे गए ब्रांडों के अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित कंपनी
आईटीसी अपने हाल के अधिग्रहणों सैवलोन, निमाइल, सनराइज के अच्छे प्रदर्शन के बाद विशेषकर अपने एफएमसीजी बिजनेस के लिए विलय व अधिग्रहण के अवसरों पर विचार कर रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 30 तक एफएमसीजी बिजनेस से रेवेन्यू 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है और पुरी ने कहा कि कंपनी देश में एक बड़ा एफएमसीजी बिजनेस खड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कंपनी ने यह भी कहा कि वह ग्रोथ की राह तैयार करने के लिए तीन साल में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसमें से, 35-40 फीसदी एफएमसीजी की क्षमता बढ़ाने पर और 25-30 फीसदी आईटीसी पेपरबोर्ड पर खर्च होगा।
लगभग 10 फीसदी रकम उसके बड़े होटल प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में खर्च होगी और बाकी डिजिटल क्षमताएं विकसित करने में लगेगी।
इनवेस्टर्स मीट के बाद ब्रोकरेज हाउसेस ने स्टॉक और कंपनी के बारे में क्या कहा...
CLSA
सीएलएसए ने 275 रुपये प्रति शेयर के साथ आईटीसी पर “खरीद” की सलाह बरकरार रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि कंपनी पावर ब्रांड के इर्दगिर्द लाभ उठाने और मार्जिन बढ़ाने की उम्मीद कर रही है। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि अधिग्रहणों से उसे ग्रोथ मिलेगी। मैनेजमेंट ने कहा कि स्थायी टैक्स रेजीम तम्बाकू क्षेत्र के लिए पॉजिटिव है।
UBS
यूबीएस ने 280 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ “खरीद” की सलाह बरकरार रखी है। मैनेजमेंट के मुताबिक, एफएमसीजी में सुधार के लिए सिगरेट का वॉल्यूम बढ़ने का अनुमान है। होटल के लिए डिमर्जर बातचीत चलती रहेगी, लेकिन ऐसा इंडस्ट्री के सामान्य स्थिति में आने पर होगा।
Morgan Stanley
मॉर्गन स्टैनली ने 251 के टारगेट के साथ स्टॉक पर “ओवरवेट” की रेटिंग बरकरार रखी है। मैनेजमेंट का ध्यान शेयरहोल्डर वैल्यू को बनाए रखने पर केंद्रित है।
Jefferies
जेफरीज ने 300 रुपये के टारगेट के साथ आईटीसी पर “खरीद” की सलाह बरकरार रखी है। पहली एनालिस्ट मीट से पता चलता है कि कैसे मैनेजमेंट कंपनी को भविष्य के लिए तैयार एंटरप्राइज बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
JPMorgan
238 रुपये के टारगेट के साथ स्टॉक पर “न्यूट्रल” रेटिंग बरकरार रखी है, क्योंकि 17x FY23E की वैल्युएशन बहुत आकर्षक नहीं है। सिगरेट पर टैक्स में क सी तरह के संभावित बदलाव के लिए बजट सेशन पर नजर रहेगी।
Motilal Oswal
एनालिस्ट मीट एक अच्छी पहल है, क्योंकि इससे उसके विभिन्न बिजनेस की संभावनाओं और चिंताओं पर चर्चा के लिए एक प्लेटफॉर्म मिला है।
भले ही स्टॉक ने पिछले तीन महीने में 8 फीसदी का रिटर्न दिया है, लेकिन अपने बेंचमार्क और सेक्टर की दूसरी कंपनियों की तुलना में यह खासा कम है।
ब्रोकरेज ने 240 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस और न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखी है।
Sharekhan
आईटीसी के मैनेजमेंट ने अपने सभी बिजनेस वर्टिकल के लिए ग्रोथ स्ट्रैटजीस बदली है, साथ ही मीडियम से लॉन्ग टर्म में ग्रोथ की संभावनाओं में सुधार किया है।
ब्रोकरेज ने 280 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर खरीद की सलाह बनाए रखी है।
Prabhudas Lilladher
हम बिजनेस स्ट्रैटजी पर पॉजिटिव हैं, हालांकि सिगरेट टैक्सेशन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ब्रोकरेज ने 270 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ “खरीद” की सलाह बरकरार रखी है।
डिसक्लेमर : उक्त रिपोर्ट पब्लिक प्लेटफॉर्म्स से हासिल की गई है। Moneycontrol.com यूजर्स को कोई भी निवेश से जुड़ा फैसला लेने से पहले सर्टिफिड एक्सपर्ट्स से बात करने की सलाह देता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।