ग्लोबल बाजारों से संकेत कमजोर, SGX NIFTY 150 अंक से ज्यादा टूटा, ब्रिटेन में OMICRON से हुई पहली मौत

ओमिक्रॉन वेरिएंट पर ऑक्सफोर्ड की रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को भी ओमिक्रॉन से खतरा है।

अपडेटेड Dec 14, 2021 पर 8:42 AM
एशियाई बाजारों में सुस्ती देखने को मिल रही है। SGX NIFTY करीब 150 POINT नीचे कारोबार कर रहा है।

ग्लोबल बाजारों के संकेत कमजोर मिल रहे है। एशियाई बाजारों में सुस्ती देखने को मिल रही है। SGX NIFTY करीब 150 POINT नीचे कारोबार कर रहा है। हालांकि DOW FUTURES में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है लेकिन ब्रिटेन में OMICRON से पहली मौत और FED की बैठक से पहले कल अमेरिकी बाजार में तेज गिरावट रही।

ओमिक्रॉन से ब्रिटेन में पहली मौत से दहशत है। एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ शुरुआत हुई है और SGX NIFTY 150 प्वाइंट कमजोर नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजारों में बिकवाली बढ़ी है। Dow Jones 300 अंकों से ज्यादा गिरा है। आज से US FED की बैठक शुरू होगी। ट्रैवल और होटल शेयरों में गिरावट बढ़ी है जबकि US बॉन्ड, डॉलर इंडेक्स में तेजी आई है ।डॉलर इंडेक्स 96.32 पर पहुंचा है।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी


इस बीच क्रिप्टो करेंसी में बिकवाली बढ़ी है। ओमिक्रॉन वेरिएंट पर ऑक्सफोर्ड की रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को भी ओमिक्रॉन से खतरा है।

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 166.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 28,504.15 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.09 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रही है। ताइवान का बाजार 0.82 फीसदी गिरकर 17,621.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 23,684.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.61 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.52 फीसदी की टूटा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।