Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 36,664.37 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36,403.53 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,383.57 फिर 37,841.94 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

अपडेटेड Dec 14, 2021 पर 8:44 AM
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,083.03 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,999.16 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,231.93 फिर 17,296.96 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

बाजार ने इस हफ्ते की शुरुआत कमजोरी के साथ की है। फेडरल रिजर्व और यूरोपियन सेंट्रल बैंक जैसे केंद्रीय बैंकों की मीटिंग के पहले 13 दिसंबर को सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कल के कारोबार में BSE Sensex 503.25 अंक यानी 0.86 फीसदी गिरावट के साथ 58,283.42 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 143 अंक यानी 0.82 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,368.30 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश इंगल्फिंग पैटर्न बनाया था।

GEPL Capital के करन पई का कहना है कि ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेतों के बीच निफ्टी की शुरुआत पॉजिटिव नोट के साथ हुई लेकिन ये पॉजिटिविटी बहुत कम समय तक रही औऱ निफ्टी को 17,600 के करीब दबाव का सामना करना पड़ा और ये यहां से नीचे फिसलता दिखा। कारोबार के अंत में ये बियरिश इंगल्फिगं पैटर्न के साथ बंद हुआ।

आगे निफ्टी के लिए 17,250 (100-Day SMA और गैप एरिया) का स्तर मजबूत सपोर्ट का काम करेगा। ऐसे में 17,300-17,320 के आसपास डिप मिलने पर ऑवरली क्लोजिंग बेसिस पर 17,250 के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी का अच्छा मौका दिख रहा है। करन पई का कहना है कि अगर निफ्टी 17,250 के स्तर के नीचे जाता है तो हमें पिछला गैप एरिया भरता दिख सकता है और निफ्टी नीचे की तरफ 17,000-16,900 का रुख कर सकता है।


BNP Paribas का अनुमान, 2022 के अंत तक 62,000 अंक पर जा सकता है Sensex

कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। हालांकि दिग्गजों की तुलना में मिड और स्मॉलकैप में गिरावट कम रही। कल निफ्टी Nifty Midcap 100 और Smallcap 100 इंडेक्स में क्रमश: 0.25 फीसदी और 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,269.57 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,170.93 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,553.17 फिर 17,738.13 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 36,664.37 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36,403.53 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,383.57 फिर 37,841.94 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 36.69 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 22.06 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17400 की स्ट्राइक पर 18.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

17400 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 5.26 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17200 पर भी 3.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17200 और फिर 16500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 50.40 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16000 पर सबसे ज्यादा 28.81 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16500 की स्ट्राइक पर 28 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

17400 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 4.65 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17600 पर भी 97,700 कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17300 पर 95,850 कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

17200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16500 और फिर 18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें बीईएल, पीआई इंडस्ट्री, एचडीएफसी और आईसीआईसीआईजीआई के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

13 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,743.44 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,351.03 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

14 दिसंबर को NSE पर 3 स्टॉक F&O बैन में हैं। इसमें Escorts, Indiabulls Housing Finance और Vodafone Idea के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

24 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 24 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें परसिस्टेंस, सिनजिन, पॉलीकैब, बिरला सॉफ्ट, और स्टार के नाम शामिल हैं।

60 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 60 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें फिननिफ्टी, डीएलएफ, आईडिया और एमसीएक्स के नाम शामिल हैं।

Daily Voice: US Fed की टैपरिंग से भारतीय बाजारों पर नहीं पडे़गा बहुत असर, बाजार की लॉन्ग टर्म स्टोरी मजबूत

74 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें एस्ट्रॉल, नौकरी और एबॉट के नाम शामिल हैं।

33 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें पिडीलाइट इंडस्ट्रीज, कोफोर्ज, डिक्शन और कमिंस के नाम शामिल हैं।

बल्क डील

Agro Phos India मे Societe Generale ने 1.02 लाख शेयर 24.59 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं।

Beardsell में Promoter अनमोलू भारत ने 2,51,760 इक्विटी शेयर 13.87 प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं।

Computer Age Management Services में Great Terrain Investment ने 20 लाख इक्विटी शेयर 2,752.09 रुपए प्रति शेयर के भाव पर एनएसई पर बेचे हैं साथ ही 15 लाख शेयर 2,751.79 रुपए प्रति शेयर के भाव पर BSE पर भी बेचे हैं। वहीं, Plutus Wealth Management LLP ने कंपनी के 6 लाख शेयर 2,750 रुपए प्रति शेयर के भाव पर BSE बीएसई पर खरीदें हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।