Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों के लिए आज बाजार से बड़ी खबर आई है। दरअसल, कुछ दिनों की तेजी के बाद चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार, 7 जुलाई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.31% घटकर यानी 3098 रुपये गिरावट के साथ 2,33,001 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,36,099 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
बुलियंस की रिपोर्ट की माने तो, चांदी की कीमत आज 2,36,500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, मंगलवार सुबह तक चांदी की कीमत 233158 रुपये दर्ज की गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, यह घटकर 2,45,000 रुपये प्रति किलो हो गई। ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने या उसमे निवेश की योजना बना रहे हैं, तो आपको अपने शहर का ताजा रेट जरूर जानना चाहिए।
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव
चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे इस बार वैश्विक बाजार का दबाव देखने को मिला है। डॉलर के मजबूत होने और बाजार में सुस्ती के माहौल के चलते निवेशकों ने कीमती धातुओं में खरीदारी कम कर दी, जिसका सीधा असर चांदी के भाव पर पड़ा। और इसी के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की चार दिनों से चल रही तेजी थम गई।
बता दें कि शुक्रवार को 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई चांदी की कीमत 5,000 रुपये गिरकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की चमक फीकी पड़ी और इसकी कीमत घटकर 62.24 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।