Silver Price Today: तीन दिनों की लगातार तेजी के बाद आज गुरुवार 13 अगस्त को चांदी की कीमतों में दबाव देखने को मिल रही है । भारत में चांदी की कीमत ₹2,360 प्रति ग्राम और ₹2,36,000 प्रति किलोग्राम है। चांदी की कीमत ग्लोबल मार्केट पर भी निर्भर करती है, क्योंकि इंडस्ट्रियल इस्तेमाल और मैन्युफैक्चरिंग के लिए चांदी की मांग भी इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव में बड़ी भूमिका निभाती है। हालांकि चांदी के फ़्यूचर्स भी बढ़त के साथ खुले। MCX पर बेंचमार्क सितंबर सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट ₹2,38,000 प्रति किलोग्राम पर खुला, जो पिछले बंद भाव ₹2,37,835 से ₹165 ज़्यादा था।
