Silver Price Today: 23 फरवरी को सस्ती हुई चांदी, जानिये कितना कम हुआ 1 किलोग्राम सिल्वर का रेट

Silver Price Today: देश में एक किलोग्राम चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है। बुलियन मार्केट में चांदी का दाम हफ्ते के पहले दिन 100 रुपये कम हुआ है। वहीं, MCX में तेजी का ट्रेंड नजर आया। 23 फरवरी को चांदी की कीमतों में MCX में तेज उछाल देखने को मिला

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 9:58 AM
Story continues below Advertisement
Silver Prices: देश में एक किलोग्राम चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है।

Silver Price Today: देश में एक किलोग्राम चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है। बुलियन मार्केट में चांदी का दाम हफ्ते के पहले दिन 100 रुपये कम हुआ है। वहीं, MCX में तेजी का ट्रेंड नजर आया। 23 फरवरी को चांदी की कीमतों में MCX में तेज उछाल देखने को मिला। घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर चांदी 2,67,673 रुपये प्रति किलो पर खुली। यह पिछले बंद भाव से 5.82% अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर स्पॉट चांदी 86.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जो 5.65% की बढ़त दर्शाती है।

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 999 शुद्धता वाली चांदी का दाम 2,50,314 रुपये प्रति किलो रहा। इसमें 2.26% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक्सपर्ट के अनुसार बढ़ते वैश्विक तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता और रूस-यूक्रेन वार्ता जैसे घटनाक्रम बाजार को प्रभावित कर रहे हैं। हालांकि इस समय डॉलर की मजबूती का असर ज्यादा दिख रहा है।

अमेरिका में मजबूत रोजगार आंकड़े और स्थिर आर्थिक बढ़ोतरी के कारण ब्याज दरों में तुरंत कटौती की संभावना कम हुई है। इससे डॉलर को सहारा मिला है। मजबूत डॉलर आमतौर पर सोना-चांदी पर दबाव बनाता है।


अब बाजार की नजर फेडरल रिजर्व की जनवरी बैठक के मिनट्स पर है। इससे आगे ब्याज दरों की दिशा का संकेत मिलेगा। यही कीमती धातुओं की अगली चाल तय करेगा।

ऑगमोंट बुलियन रिपोर्ट के मुताबिक, चांदी 70 से 90 डॉलर (2,25,000 से 2,85,000 रुपये) के दायरे में रह सकती है। अगर 70 डॉलर का स्तर टूटता है तो कीमत 64 डॉलर (करीब 2,00,000 रुपये) तक गिर सकती है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि गिरावट में खरीदारी और तेजी में मुनाफावसूली की रणनीति अपनाएं।

सोमवार 23 फरवरी का चांदी का भाव

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली 2,75,000
मुंबई 2,75,000
अहमदाबाद 2,75,000
चेन्नई 2,90,100
कोलकाता 2,75,000
हैदराबाद 2,75,000
जयपुर 2,75,000
भोपाल 2,75,000
लखनऊ 2,75,000
चंडीगढ़ 2,75,000

Gold Price Updates: यूबीएस की इस रिपोर्ट से गोल्ड के इनवेस्टर्स टेंशन-फ्री, जानिए इस रिपोर्ट में क्या है खास

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।