Silver Price Today: 24 फरवरी को चांदी फिर हुई सस्ती, इतना कम हो गया है 1 किलोग्राम सिल्वर रेट

Silver Price Today: बुलियन मार्केट में आज चांदी सस्ती हुई है। चांदी का दाम आज 15000 रुपये तक कम हुआ है। वहीं, 24 फरवरी को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई

अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 10:18 AM
Story continues below Advertisement
Silver Price Today: बुलियन मार्केट में आज चांदी सस्ती हुई है।

Silver Price Today: बुलियन मार्केट में आज चांदी सस्ती हुई है। चांदी का दाम आज 15000 रुपये तक कम हुआ है। वहीं, 24 फरवरी को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई। घरेलू वायदा बाजार में चांदी 0.14% गिरकर 2,64,972 रुपये प्रति किलो पर खुली। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर चांदी 86.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी, जो 0.34% की गिरावट दर्शाती है।

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,64,075 रुपये प्रति किलो के आसपास रहा। बाजार में यह गिरावट वैश्विक टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के कारण आई है।

हालांकि आज कीमतों में नरमी है, लेकिन पिछले कुछ सत्रों में चांदी ने करीब 10% तक की मजबूती दिखाई है। वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं।


अमेरिका में टैरिफ नीति को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप की पारस्परिक टैरिफ योजना पर रोक लगा दी है, लेकिन 15% का आयात शुल्क बरकरार है। इससे वैश्विक व्यापार को लेकर असमंजस बना हुआ है।

अब बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जनवरी बैठक के मिनट्स पर है। ब्याज दरों को लेकर संकेत मिलने के बाद कीमती धातुओं की दिशा तय हो सकती है।

एक्सपर्ट के अनुसार चांदी 92 डॉलर (करीब 2,80,000 रुपये) के स्तर के पास प्रतिरोध का सामना कर रही है। जब तक यह स्तर मजबूती से पार नहीं होता, तब तक कीमतें सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ रह सकती हैं।

मंगलवार 24 फरवरी का चांदी का भाव

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली 2,85,000
मुंबई 2,85,000
अहमदाबाद 2,85,000
चेन्नई 2,90,100
कोलकाता 2,85,000
हैदराबाद 2,85,000
जयपुर 2,85,000
भोपाल 2,85,000
लखनऊ 2,85,000
चंडीगढ़ 2,85,000

Retirement Planning: ₹5 लाख के एकमुश्त निवेश से हर महीने ₹1.75 लाख की कमाई, समझिए पूरा कैलकुलेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।