Silver Rate Today: गुरु नानक जयंती पर चांदी हुई सस्ती, चेक करें 5 नवंबर का सिल्वर रेट

Silver Rate Today: आज बुधवार 5 नवंबर 2025 को चांदी सस्ती हुई है। पूरा देश गुरु नानक जयंती मना रहा है। गुरु नानक जयंती के दिन चांदी सस्ती हुई है। कल की तुलना में आज चांदी का रेट 3200 रुपये कम हुआ है

अपडेटेड Nov 05, 2025 पर 10:11 AM
Story continues below Advertisement
Silver Rate: गुरु नानक जयंती के दिन चांदी सस्ती हुई है।

Silver Rate Today: आज बुधवार 5 नवंबर 2025 को चांदी सस्ती हुई है। पूरा देश गुरु नानक जयंती मना रहा है। गुरु नानक जयंती के दिन चांदी सस्ती हुई है। कल की तुलना में आज चांदी का रेट 3200 रुपये कम हुआ है। कल चांदी के भाव में मामूली तेजी थी लेकिन आज फिर इसमें गिरावट आ गई है। आज दिल्ली में चांदी का भाव 1,50,900 रुपये  पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चेन्नई में चांदी का भाव 1,64,900 रुपये पर है।

त्योहारों के दौरान लोगों ने सोना और चांदी खरीदा लेकिन अब मांग में थोड़ी गिरावट आई है। इसी वजह से चेन्नई में कुछ समय पहले जहां चांदी की कीमत करीब 2,06,000 रुपये प्रति किलो थी, वहीं अब यह घटकर लगभग 164,900 रुपये पर है। हालांकि, एक्सपर्टा का मानना है कि ये गिरावट टेंपरेरी है। लंबे समय में इसमें तेजी आएगी।

क्या रहा आज चांदी का रेट


आज 5 नवंबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,50,900 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चेन्नई और हैदराबाद में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,64,900 रुपये पर है। आज चांदी के भाव में 3200 रुपये की गिरावट दिख रही है। दिल्ली और चेन्नई दोनों राज्यों में चांदी के भाव में करीब 14,000 रुपये का अंतर है। चेन्नई में चांदी का भाव अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादात है।

1 किलोग्राम चांदी का बुधवार 5 नवंबर 2025 को रेट

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 1,50,900
मुंबई 1,50,900
अहमदाबाद 1,50,900
चेन्नई 1,64,900
कोलकाता 1,50,900
गुरुग्राम 1,50,900
लखनऊ 1,50,900
बेंगलुरु 1,50,900
जयपुर 1,50,900
पटना 1,50,900
भुवनेश्वर 1,50,900
हैदराबाद 1,64,900

इंडस्ट्री में चांदी की बढ़ती डिमांड

इन दिनों चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि इसका इस्तेमाल अब केवल गहनों या बर्तनों तक सीमित नहीं रह गया है। आज के समय में चांदी मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सोलर पैनल जैसी कई हाई-टेक चीजों में जरूरी मेटल बन चुकी है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

Gold Price Today: सोना फिर लुढ़का, चांदी में भी गिरावट; चेक करें लेटेस्ट रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।