Silver Rate Today: चांदी का भाव आज रहा फ्लैट, जानिये 31 अक्टूबर का सिल्वर रेट

Silver Rate Today: आज 31 अक्टूबर को चांदी का भाव फ्लैट रहा। ये लगभग कल के दाम पर ही कारोबार कर रहा है। बीते 15 दिनों में सोने का भाव करीबन 50000 रुपये तक कम हुआ है। आज शुक्रवार 31 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का भाव 1,51,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Oct 31, 2025 पर 10:48 AM
Story continues below Advertisement
Silver Price: चांदी के भाव में लगातार गिरावट आ रही है।

Silver Rate Today: आज 31 अक्टूबर को चांदी का भाव फ्लैट रहा। ये लगभग कल के दाम पर ही कारोबार कर रहा है। बीते 15 दिनों में सोने का भाव करीबन 50000 रुपये तक कम हुआ है। आज शुक्रवार 31 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का भाव 1,51,000 रुपये  पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चेन्नई में चांदी का भाव 1,65,000 रुपये पर है।

चांदी हो रही है सस्ती.. क्या और गिरेंगे दाम

त्योहारों के दौरान जमकर हुई खरीदारी के बाद अब सोने और चांदी की मांग में कमी देखने को मिल रही है। यही वजह है कि इनके दाम कुछ नीचे आए हैं। इसके अलावा, अमेरिका और चीन के बीच चल रही सकारात्मक आर्थिक बातचीत ने भी बाजार के रुझान को प्रभावित किया है। निवेशकों का रुझान फिलहाल अन्य निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है, जिससे कीमती मेटल की खरीद अस्थायी तौर पर धीमी पड़ी है।


मार्केट जानकारों का कहना है कि यह गिरावट ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। आने वाले समय में इंडस्ट्री और घरेलू सेक्टर में चांदी की बढ़ती जरूरत इसके भाव को फिर से ऊपर ले जा सकती है। यानी फिलहाल भले ही कीमतें थोड़ी नरम हों, लेकिन लंबे समय के लिए चांदी में निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है।

देश के राज्यों में चांदी का रेट

आज 31 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,51,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चेन्नई और हैदराबाद में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,65,000 रुपये पर है। दिल्ली और चेन्नई दोनों राज्यों में चांदी के भाव में करीब 14,000 रुपये का अंतर है। आज चांदी का भाव कल के भाव पर ही कारोबार कर रहा है।

1 किलोग्राम चांदी का रेट - शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 1,51,000
मुंबई 1,51,000
अहमदाबाद 1,51,000
चेन्नई 1,65,000
कोलकाता 1,51,000
गुरुग्राम 1,51,000
लखनऊ 1,51,000
बेंगलुरु 1,51,000
जयपुर 1,51,000
पटना 1,51,000
भुवनेश्वर 1,51,000
हैदराबाद 1,65,000

इंडस्ट्री में चांदी की बढ़ती डिमांड

आज के समय में चांदी की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है। पहले इसका इस्तेमाल सिर्फ गहनों और बर्तनों में होता था, लेकिन अब यह मोबाइल, कंप्यूटर चिप्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सोलर पैनल जैसे लेटेस्ट इक्विपमेंट में भी काम आती है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। अब करीब 60 से 70 फीसदी चांदी इंडस्ट्री में इस्तेमाल हो रही है, इसलिए आने वाले दिनों में इसके दाम बढ़ सकते हैं।

Gold Rate Today: त्योहार के बाद भी सोने-चांदी के रेट में जारी है गिरावट, चेक करें कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।