Silver Price Today India: अगर आप चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, 29 जून को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। जो आम खरीददारों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, मांग और सप्लाई जैसे कई कारणों पर निर्भर करती हैं, इसलिए सही समय पर इसकी जानकारी होना आपको बेहतर निवेश निर्णय लेने में मदद कर सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो सुरक्षित और लॉन्ग-टर्म निवेश के तौर पर कीमती धातुओं को चुनते हैं, उनके लिए यह अपडेट और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।
