Get App

Silver outlook: धनतेरस 2027 तक चांदी में 40% का उछाल मुमकिन, लेकिन नियर टर्म में एनालिस्ट दे रहे है सतर्क रहने की सलाह, जानें क्यों

Silver Price Today: कमोडिटी एनालिस्टों का अनुमान है कि एक साल में चांदी की कीमत 2,65,000 रुपये तक पहुंच सकती है। यानी धनतेरस 2027 तक चांदी की कीमतों में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी संभव है जबकि इसी अवधि में सोने की कीमतों में 20-30 फीसदी का उछाल आ सकता है। 

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 06, 2026 पर 4:47 PM
Silver outlook: धनतेरस 2027 तक चांदी में 40% का उछाल मुमकिन, लेकिन नियर टर्म में एनालिस्ट दे रहे है सतर्क रहने की सलाह, जानें क्यों
निरपेंद्र यादव का अनुमान है कि अगले 12 महीनों में चांदी में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

Silver Price Today: धनतेरस को पारंपरिक रूप से धन-संपदा के स्वागत के अवसर के तौर पर देखा जाता है, और कई निवेशक इस शुभ दिन का उपयोग अपने पोर्टफोलियो में सोना और चांदी शामिल करने के लिए करते हैं। कमोडिटी एनालिस्टों का अनुमान है कि एक साल में चांदी की कीमत 2,65,000 रुपये तक पहुंच सकती है। यानी धनतेरस 2027 तक चांदी की कीमतों में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी संभव है जबकि इसी अवधि में सोने की कीमतों में 20-30 फीसदी का उछाल आ सकता है।

ऑगमॉन्ट की चीफ रिसर्च ऑफिसर रेनीशा चैनानी के अनुसार, चांदी - जो अभी 1.88 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (लगभग 52 डॉलर प्रति औंस) पर है , उसमें 40 फीसदी की तेजी आ सकती है और यह लगभग 2.65 लाख रुपये (लगभग 75 डॉलर) तक पहुंच सकती है। वहीं, सोना - जो अभी 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (लगभग 4,100 डॉलर प्रति औंस) पर है , उसमें 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है और दिवाली 2027 तक यह लगभग 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 4,950 डॉलर प्रति औंस के बराबर होगा।

3-12 महीनों के लिए चांदी का आउटलुक

बोनान्ज़ा पोर्टफोलियो के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट निरपेंद्र यादव का अनुमान है कि अगले 12 महीनों में चांदी में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। हालांकि नियर टर्म में सतर्क रहना जरुरी है। लेकिन अगर मौद्रिक और निवेश की स्थितियां अधिक अनुकूल होती हैं, तो इसमें धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें