Silver Price Today: US-Iran बातचीत के रुकने और तेल की कीमतें बढ़ने से फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें और बढ़ाने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं, जिससे चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। ट्रेडर्स US में रोज़गार और महंगाई के आने वाले आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं और साथ ही मिडिल ईस्ट में संभावित सैन्य तनाव पर भी नजर रखे हुए हैं।
फेड अधिकारियों के सख़्त बयानों से US डॉलर मजबूत हुआ है, जबकि बिना रिटर्न (ब्याज) वाली चांदी की मांग कम हुई है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 2.53% घटकर यानी 6000 रुपये गिरावट के साथ 2,28,758 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,34,696 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियस के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,28,780 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 62.37 रुपये प्रति औंस हो गई।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) है।पिछले सप्ताह में चांदी की कीमतों में 10000 रुपये यानी 4 फीसदी की गिरावट आई थी। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी 5000 रुपये लुढ़क कर 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर है।
दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट
देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2,40,000-2,45,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।
चांदी की कीमतों पर दबाव क्यों?
सोने और चांदी की कीमतों पर इस समय कई तरफ से दबाव है। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बदली बाजार की उम्मीदें हैं। बाजार अब अक्टूबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी की संभावना देख रहा है। ब्याज दर और बॉन्ड यील्ड बढ़ने पर सोना-चांदी जैसे बिना ब्याज देने वाले एसेट्स निवेशकों को कम आकर्षक लगते हैं।
अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में भी तेजी आई है। 30 साल की यील्ड 2004 के बाद के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गई है। लंबी अवधि की यील्ड में यह बढ़ोतरी बुलियन की कीमतों पर दबाव बढ़ा रही है।
दूसरी बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर है। डॉलर इंडेक्स बढ़कर करीब 101.39 पर पहुंच गया है, जो दो महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। डॉलर मजबूत होने से सोने समेत डॉलर में कीमत तय होने वाली कमोडिटीज की मांग पर दबाव आ सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।