Silver Price Today: सोमवार को चांदी रही फ्लैट, जानिये सोमवार 27 अक्टूबर का सिल्वर रेट

Silver Rate Today: आज सोमवार 27 अक्टूबर को चांदी के दाम फ्लैट नजर आ रहे हैं। आज का रेट पिछले हफ्ते के बंद भाव के आसपास ही रहा यानी बाजार में कोई खास तेजी नहीं दिखी। फेस्टिवल सीजन शुरू होने से पहले चेन्नई में चांदी का भाव 2,06,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था

अपडेटेड Oct 27, 2025 पर 9:43 AM
Story continues below Advertisement
Silver Rate: सोमवार 27 अक्टूबर को चांदी का भाव रहा फ्लैट।

Silver Rate Today: आज सोमवार 27 अक्टूबर को चांदी के दाम फ्लैट नजर आ रहे हैं। आज का रेट पिछले हफ्ते के बंद भाव के आसपास ही रहा यानी बाजार में कोई खास तेजी नहीं दिखी। फेस्टिवल सीजन शुरू होने से पहले चेन्नई में चांदी का भाव 2,06,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था, लेकिन अब त्योहार खत्म होने के बाद इसमें भारी गिरावट आई है। फिलहाल चेन्नई में चांदी 1,70,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर मिल रही है। दिल्ली में भी चांदी की कीमत 1,55,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है, जो पहले करीब 1,98,000 रुपये तक पहुंच गई थी।

पिछले 10 दिनों में चांदी की कीमतों में करीब 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि त्योहारों के दौरान ज्यादा खरीदारी के बाद अब डिमांड घट गई है, जिससे दामों में यह गिरावट आई है। सिर्फ एक हफ्ते में चांदी की कीमत करीब 43,000 रुपये प्रति किलो तक गिर चुकी है। हालांकि, कुछ जानकारों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है और आने वाले दिनों में इंडस्ट्रियल मांग के चलते चांदी फिर से तेजी पकड़ सकती है।

दरअसल, दुनिया भर में चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है। पहले इसका इस्तेमाल गहनों और बर्तनों में होता था, लेकिन अब यह इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट, मोबाइल, कंप्यूटर चिप्स और सोलर पैनल बनाने में बड़ी मात्रा में इस्तेमाल हो रही है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। अब कुल खपत का 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा इंडस्ट्री में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे आगे चांदी के दाम फिर से बढ़ सकते हैं।


आज 27 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,55,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,70,000 रुपये पर है। दिल्ली और चेन्नई दोनों राज्यों में चांदी के भाव में करीब 15,000 रुपये का फर्क है।

1 किलोग्राम चांदी का रेट - शनिवार 27 अक्टूबर 2025

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 1,55,000
मुंबई 1,55,000
अहमदाबाद 1,55,000
चेन्नई 1,70,000
कोलकाता 1,55,000
गुरुग्राम 1,55,000
लखनऊ 1,55,000
बेंगलुरु 1,57,000
जयपुर 1,55,000
पटना 1,55,000
भुवनेश्वर 1,55,000
हैदराबाद 1,70,000

Gold Rate Today: त्योहार के बाद भी सोने-चांदी के रेट में जारी है गिरावट, चेक करें कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।