Get App

Silver Price Today: चांदी एक हफ्ते में ₹5000 फिसली, चेक करें लेटेस्ट रेट

Silver Price Today: इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। चांदी के साथ-साथ सोना भी वीकली बेसिस पर सस्ता हुआ है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 02, 2026 पर 8:15 AM
Silver Price Today: चांदी एक हफ्ते में ₹5000 फिसली, चेक करें लेटेस्ट रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 57.76 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के अंदर चांदी की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट आई है। एक सप्ताह में चांदी 5000 रुपये सस्ती हुई है। 2 अगस्त की सुबह चांदी की कीमत 235000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 57.76 डॉलर प्रति औंस पर है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

चांदी का इस्तेमाल ज्वेलरी, सिल्वर आइटम्स और निवेश के विकल्प के रूप में तो होता ही है, साथ ही यह कई इंडस्ट्रीज के लिए भी बेहद जरूरी मेटल है। प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB), सेमीकंडक्टर, स्विच, फोटोवोल्टिक (PV) सोलर पैनल, ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, मेडिकल व फार्मा इंडस्ट्री आदि में चांदी की बेहद अहम भूमिका है।

इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। शनिवार, 1 अगस्त को इंदौर के सराफा बाजार में चांदी की मांग अच्छी रही। औसत भाव 200 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के साथ 2,20,200 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सिक्का का औसत भाव 2700 रुपये प्रति नग रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें