चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट है। 1 नवंबर को सुबह चांदी 150900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव मामूली बढ़त के साथ 48.97 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। एक दिन पहले देश में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर में डिलीवरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स का वायदा भाव बढ़कर 148399 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था।
इंदौर के सराफा बाजार में शुक्रवार को चांदी के भाव में 2,700 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी रही। इसके बाद औसत कीमत 150200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। देश के 10 बड़े शहरों में शनिवार को चांदी का रेट क्या चल रहा है, आइए जानते हैं...
चांदी से उलट सोने के भाव में तेजी आई है। 1 नवंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव सुबह 123440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एक दिन पहले फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की धीमी गति और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड पर टेंशन कम होने के बाद डॉलर में मजबूती से सोने में गिरावट आई थी। अब दिल्ली के अलावा देश के अन्य शहरों में भी सोना चढ़ा है।