देश में चांदी की कीमत लगातार फिसल रही है। नए सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भी चांदी में गिरावट दिख रही है। 2 नवंबर की सुबह चांदी 199900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते सप्ताह चांदी 20000 रुपये सस्ती हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 49 डॉलर प्रति औंस है। विशेषज्ञों का मानना है कि 50 डॉलर प्रति औंस का मनोवैज्ञानिक स्तर टूटना चांदी को लेकर निकट भविष्य के सेंटीमेंट के खराब होने का संकेत है।
बोनान्जा पोर्टफोलियो के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट निरपेंद्र यादव का कहना है कि अगर चांदी इस स्तर के नीचे टिकी रही तो आगे और गिरावट देखने को मिल सकती है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।
2 नवंबर को चांदी का भाव
