Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज दूसरे दिन भी जोरदार रैली जारी है।अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पार्टी को मिली करारी हार का असर कमोडिटी बाजार पर पड़ा है । ग्लोबल बाजार में सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने मिली है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.29% बढ़कर यानी 2418 रुपये बढ़त के साथ 1,90,153 रुपये किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,87,735 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,91,140 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 53.18 डॉलर प्रति औंस हो गई।
