Silver Price Today: चांदी एक हफ्ते में ₹8000 सस्ती, धनतेरस पर डिमांड ने सोने को पछाड़ा

Silver Price Today: एक साल में चांदी 70,300 रुपये या 70.51 प्रतिशत महंगी हुई है। दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी धनतेरस पर 7,000 रुपये गिर गई। चांदी के सिक्कों की बिक्री में सालाना आधार 35 से 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

अपडेटेड Oct 19, 2025 पर 9:48 AM
Story continues below Advertisement
धनतेरस पर उपभोक्ताओं की चांदी में मांग ने सोने को पीछे छोड़ दिया।

Silver Rate Today: एक ओर सोना वीकली बेसिस पर लगातार बढ़ोतरी देख रहा है। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत वीकली बेसिस पर घटी है। एक सप्ताह में भाव 8000 रुपये नीचे आया है। 19 अक्टूबर को चांदी 172000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत धनतेरस पर 7,000 रुपये गिरकर 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले धनतेरस पर चांदी 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। एक साल में यह 70,300 रुपये या 70.51 प्रतिशत महंगी हुई है।

देश के 10 बड़े शहरों में चांदी का रेट क्या चल रहा है, आइए जानते हैं...

शहर 1 KG चांदी की कीमत (₹)
दिल्ली 172000
मुंबई 172000
अहमदाबाद 172000
चेन्नई 190000
कोलकाता 172000
हैदराबाद 190000
जयपुर 172000
बेंगलुरु 180000
सूरत 172000
पुणे 172000

धनतेरस पर सोने से ज्यादा रही चांदी की डिमांड


धनतेरस पर उपभोक्ताओं की चांदी में मांग ने सोने को पीछे छोड़ दिया। चांदी के सिक्कों की बिक्री में सालाना आधार 35 से 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि कुल मूल्य दोगुने से अधिक रहा। कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद सोने और चांदी की जबरदस्त खरीदारी के चलते इस साल धनतेरस पर भारतीय उपभोक्ताओं ने अनुमानित एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए।

Gold Price Today: दिवाली से पहले सोना एक हफ्ते में ₹5780 महंगा, 24 और 22 कैरेट का अभी कितना भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 6% से अधिक की गिरावट 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी के दाम में 6% से अधिक की गिरावट आई, जो पिछले छह महीनों में इसकी सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। चांदी के दाम में हालिया तेज उछाल के बाद शुक्रवार को निवेशकों ने इसमें भारी मुनाफावसूली की। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका में क्रेडिट क्वालिटी से जुड़ी चिंताओं में कमी और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में नरमी ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोना और चांदी की मांग को कम कर दिया है। लंदन के सिल्वर मार्केट में पिछले दो हफ्तों से जारी “सप्लाई की कमी” अब धीरे-धीरे कम हो रही है। शुक्रवार को गिरावट से पहले चांदी की कीमत $54.50 प्रति औंस के करीब पहुंच गई थी, जो इसका नया ऑलटाइम हाई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।