Silver Price Today: भाई दूज पर चांदी हुई सस्ती, 10 बड़े शहरों में इतना रह गया भाव

Silver Price Today: लंदन के सिल्वर मार्केट में जारी सप्लाई की कमी अब धीरे-धीरे कम हो रही है। लंदन में अचानक बाजार में तरलता खत्म हो गई। इस साल धनतेरस पर उपभोक्ताओं की चांदी में मांग ने सोने को पीछे छोड़ दिया

अपडेटेड Oct 23, 2025 पर 4:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
धनतेरस और दिवाली पर भी चांदी का भाव टूटा था।

Silver Rate Today: 23 अक्टूबर को भाई दूज की सुबह चांदी के दाम में गिरावट है। यह 159000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। धनतेरस और दिवाली पर भी चांदी का भाव टूटा था। पिछले साल धनतेरस से इस साल धनतेरस तक चांदी 70,300 रुपये या 70.51 प्रतिशत महंगी हुई है। देश के 10 बड़े शहरों में चांदी का रेट क्या चल रहा है, आइए जानते हैं...

शहर 1 KG चांदी की कीमत (₹)
दिल्ली 159000
मुंबई 159000
अहमदाबाद 159000
चेन्नई 174000
कोलकाता 159000
हैदराबाद 174000
जयपुर 159000
बेंगलुरु 159000
सूरत 159000
पुणे 159000

वैश्विक बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 0.2% गिरकर 48.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं सोने की हाजिर कीमत 0.2% की गिरावट के साथ 4,084.29 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। धनतेरस पर उपभोक्ताओं की चांदी में मांग ने सोने को पीछे छोड़ दिया। चांदी के सिक्कों की बिक्री में सालाना आधार 35 से 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि कुल मूल्य दोगुने से अधिक रहा।

Gold Price Today: भाई दूज की सुबह सोने में गिरावट, इतना रह गया रेट


लंदन के सिल्वर मार्केट में चांदी की सप्लाई की कमी अब धीरे-धीरे कम हो रही है। लंदन में अचानक लिक्विडिटी खत्म होने से विक्रेताओं को चांदी की किल्लत होने लगी। इससे पैनिक फैल गया और रातों-रात चांदी उधार लेने की लागत 200% तक बढ़ गई। पूरी दुनिया में चांदी की कीमत में भारी इजाफा देखा गया। सिल्वर ईटीएफ भी मोटे प्रीमियम पर ट्रेड करने लगे।

वैश्विक बाजार में सोना

वैश्विक बाजारों में सोने का हाजिर भाव 0.2 प्रतिशत गिरकर 4,084.29 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर में डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.9% बढ़कर 4,100.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।डॉलर में मजबूती, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड को लेकर टेंशन में राहत और प्रॉफिट बुकिंग की वजह से कीमतें नीचे आई हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।