Silver Rate Today: चांदी ने फिर बनाया रिकॉर्ड, पीक लेवल पर दाम, चेक करें 20 जनवरी का सिल्वर रेट

Silver Rate Today: सोना और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती मेटल रिकॉर्ड स्तर के आसपास कारोबार करती दिखीं

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 10:04 AM
Story continues below Advertisement
Silver Prices: आज रिकॉर्ड हाई पर चांदी का भाव।

Silver Rate Today: सोना और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती मेटल रिकॉर्ड स्तर के आसपास कारोबार करती दिखीं। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर अमेरिकी डॉलर ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ा, जिसका सीधा फायदा सोने-चांदी को मिला। देशके घरेलू बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का भाव 3,30,000 रुपये प्रति किलो रहा। वहीं, दिल्ली में चांदी का भाव 1,15,000 रुपये रहा।

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में चांदी थोड़ी कमजोर खुली। MCX पर चांदी का भाव करीब 3,06,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला, जो पिछले बंद भाव से कम था। वहीं सोना मजबूत रुख के साथ ऊंचे स्तर पर खुला और एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाते हुए 1,45,950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। एक्सपर्ट का कहना है कि जब तक वैश्विक अनिश्चितता और डॉलर में कमजोरी बनी रहती है, तब तक सोना और चांदी निवेशकों की पसंद बने रह सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ ऊंचे स्तर पर बना रहा। हाजिर सोना करीब 4,671 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 4,689 डॉलर के ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गया था। वहीं फरवरी डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में करीब 1.8 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। चांदी में भी उतार-चढ़ाव रहा। रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद हाजिर चांदी हल्की गिरावट के साथ 93.53 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।


वैश्विक बाजार में यह तेजी अमेरिका और यूरोप के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को लेकर दिए गए बयानों के बाद यूरोप में भी जवाबी कदमों की चर्चा शुरू हो गई है। इससे निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ी है और वह सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना और चांदी खरीद रहे हैं।

चांदी में तो और भी तेज उछाल देखने को मिला। MCX पर चांदी की कीमत एक ही दिन में करीब 22,000 रुपये बढ़ गई। यह 7.7 फीसदी से ज्यादा की छलांग के साथ 3,10,151 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। कारोबार के दौरान चांदी ने 3,10,944 रुपये प्रति किलोग्राम का लाइफटाइम हाई भी बनाया।

आज मंगलवार 20 जनवरी 2026 भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
चेन्नई 3,30,000
मुंबई 3,15,000
दिल्ली 3,15,000
कोलकाता 3,15,000
बेंगलुरु 3,15,000
हैदराबाद 3,30,000
केरल 3,30,000
पुणे 3,15,000
अहमदाबाद 3,15,000

Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट में नए पीक पर सोना-चांदी, ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की टैरिफ धमकी से सेफ एसेट की ओर दौड़े निवेशक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।