Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट, जानिये 6 फरवरी का सिल्वर रेट

Silver Price Today: शुक्रवार को घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी का फ्यूचर भाव 5.18 फीसदी टूटकर 2,31,175 रुपये प्रति किलो पर आ गया। हाल के दिनों में तेज उतार-चढ़ाव के बाद मजबूरी में हुई बिकवाली का असर दिखा

अपडेटेड Feb 06, 2026 पर 11:07 AM
Story continues below Advertisement
Silver Price Today: शुक्रवार को घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली।

Silver Price Today: शुक्रवार को घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी का फ्यूचर भाव 5.18 फीसदी टूटकर 2,31,175 रुपये प्रति किलो पर आ गया। हाल के दिनों में तेज उतार-चढ़ाव के बाद मजबूरी में हुई बिकवाली का असर दिखा। हालांकि निचले स्तरों पर कुछ खरीदार भी सक्रिय नजर आए। स्पॉट मार्केट में चांदी का दाम 2,99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी दबाव में रही। 5 फरवरी की सुबह Comex पर चांदी का भाव $70.47 प्रति औंस तक गिर गया। यह पिछले बंद भाव से करीब 8.1 फीसदी कम रहा। बाजार में बढ़ती वोलैटिलिटी और नई बिकवाली ने कीमतों पर दबाव बनाया।

ग्लोबल घटनाओं का असर


भू-राजनीतिक घटनाओं ने बाजार की चाल को और उलझा दिया। अमेरिकी नौसेना द्वारा अरब सागर में एक ईरानी ड्रोन गिराए जाने की खबर से कुछ समय के लिए सेफ-हेवन डिमांड बढ़ी। वहीं आज होने वाली ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है।

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक खर्च से जुड़ा समझौता साइन किया, जिससे अमेरिका में आंशिक सरकारी शटडाउन खत्म हो गया। इससे बाजार में थोड़ी स्थिरता जरूर आई, लेकिन चांदी पर दबाव बना रहा।

चीन और अमेरिका से मिले संकेत

चीन के गोल्ड ETF में बड़ी निकासी देखी गई। तेज कीमत सुधार के बाद निवेशकों का भरोसा डगमगाया और करीब $1 अरब की निकासी हुई। अमेरिका में ADP डेटा के मुताबिक जनवरी में प्राइवेट जॉब्स सिर्फ 22,000 बढ़ीं, जो उम्मीद से काफी कम हैं। वहीं US Federal Reserve की गवर्नर लिसा कुक ने संकेत दिए कि महंगाई के जोखिम बने रहने से ब्याज दरों में और कटौती आसान नहीं होगी।

आगे क्या रणनीति

Augmont की 6 फरवरी की रिपोर्ट के अनुसार, चांदी $74–$91 (करीब 2.35 लाख–2.85 लाख रुपये प्रति किलो) के दायरे में कमजोर रहकर कंसॉलिडेट कर सकती है। एक्सपर्ट्स गिरावट पर खरीदारी और तेजी पर मुनाफावसूली की सलाह दे रहे हैं। अगर भाव $74 से नीचे फिसलते हैं, तो $69 (करीब 2.20 लाख रुपये) तक और गिरावट संभव है।

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली 2,99,000
मुंबई 2,99,000
अहमदाबाद 2,99,000
चेन्नई 2,99,000
कोलकाता 2,99,000
हैदराबाद 2,99,000
जयपुर 2,99,000
भोपाल 2,99,000
लखनऊ 2,99,000
चंडीगढ़ 2,99,000

Gold Price Updates: यूबीएस की इस रिपोर्ट से गोल्ड के इनवेस्टर्स टेंशन-फ्री, जानिए इस रिपोर्ट में क्या है खास

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।