Silver Rate Today: आज शनिवार 25 अक्टूबर को चांदी सस्ती हुई है। आज चांदी का भाव 3000 रुपये तक कम हुआ है। फेस्टिवल शुरू होने से पहले चांदी का भाव चेन्नई में 2,06,00 प्रति किलो पहुंच गया था लेकिन अब फेस्टिवल खत्म होने के बाद चांदी के भाव में बड़ा करेक्शन आ रहा है। अब चेन्नई में चांदी का भाव 1,70,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में चांदी का रेट 155000 रुपये है, जो एक समय 1,98,000 रुपये पहुंच गया था।
फेस्टिव टाइम में चांदी के भाव में गिरावट आई है। बीते 10 दिनों में चांदी के भाव में 5 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है। बीते एक हफ्ते में चांदी का रेट 43,000 रुपये कम हुई है।
दुनिया भर में चांदी की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पहले चांदी का इस्तेमाल सिर्फ गहनों और बर्तनों में होता था, लेकिन अब इसका बड़ा उपयोग इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, कंप्यूटर चिप्स और सोलर पैनल बनाने में किया जा रहा है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अनुमान है कि अब कुल चांदी की खपत का 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा इंडस्ट्री में इस्तेमाल हो रहा है।
आज 25 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,55,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,70,000 रुपये पर है। दिल्ली और चेन्नई दोनों राज्यों में चांदी के भाव में करीब 15,000 रुपये का फर्क है।
1 किलोग्राम चांदी का रेट - शनिवार 25 अक्टूबर 2025