Silver Price Today: हफ्ते के दूसरे दिन चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर स्थिर है। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक कीमत बढ़कर 2,50,000 रुपये प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.91% लुढ़क कर यानी 2162 रुपये गिरकर 2,35,886 रुपये प्रति किलो हो गई। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,38,048 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
