Silver Price Today: चढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जानें आपके अपने शहर में ताजा भाव

Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर 26 अक्टूबर को काफी समय बाद तेजी देखने को मिली है। सोने और चांदी दोनों के दाम में उछाल आया है।

अपडेटेड Oct 26, 2026 पर 10:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.13% बढ़कर यानी 263 रुपये बढ़ोतरी के साथ 1,95,982 रुपये प्रति किलो हो गया।

Silver Price Today: हाल ही में कीमतों में लगातार गिरावट आने के बाद आज सोमवार, 26 अक्टूबर को चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.13% बढ़कर यानी 263 रुपये बढ़ोतरी के साथ 1,95,982 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,95,719 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,96,300 रुपये किलो हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी लुढ़क कर 2,20,000 रुपये प्रति किलो हो गई।

इंटरनेशनल मार्केट में आई तेजी?

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर 26 अक्टूबर को काफी समय बाद तेजी देखने को मिली है। सोने और चांदी दोनों के दाम में उछाल आया है। Comex पर सोना 0.51% तक चढ़ गया और कीमत 4,028.40 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 0.90% तक चढ़ गए और ऐसे में कीमत 54.435 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।


आइए गुडरिटर्न के आंकड़ों के मुताबिक 26 अक्टूबर को भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की ताजा कीमतों पर एक नजर डालते हैं

 शहर 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹ 2,20,000
मुंबई ₹  2,20,000
कोलकाता ₹ 2,20,000
चेन्नई ₹ 2,20,000
लखनऊ ₹ 2,20,000
पटना ₹ 2,20,000
जयपुर ₹ 2,20,000
अहमदाबाद ₹ 2,20,000
पुणे ₹ 2,20,000
बेंगलुरु ₹  2,20,000
हैदराबाद ₹ 2,20,000
भोपाल ₹ 2,20,000
चंडीगढ़ ₹ 2,20,000
नोएडा ₹ 2,20,000
गुरुग्राम ₹ 2,20,000

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव?

वैश्विक बाजारों में कमजोरी, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी का भाव 5,500 रुपये टूटकर 2,02,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 2,07,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इस गिरावट के साथ चांदी की कीमत 30 सितंबर के बाद से अब तक 30,000 रुपये यानी करीब 13 प्रतिशत नीचे आ चुकी है। जिंस बाजार में व्यापक बिकवाली के कारण चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर चांदी का भाव 1.41 प्रतिशत गिरकर 53.83 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में ₹130840 पर आया 22 कैरेट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।