Get App

Silver Price Today: खुलते ही क्रैश हुआ भाव, 10 प्रमुख शहरों में जानें क्या है ताजा भाव

Silver price Today: चांदी की कीमतों में आज 30 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही चांदी आज फिर धड़ाम हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.32% घटकर यानी 2503 रुपये गिरावट के साथ 1,86,950 रुपये प्रति किलो हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 9:59 AM
Silver Price Today: खुलते ही क्रैश हुआ भाव, 10 प्रमुख शहरों में जानें क्या है ताजा भाव
दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,98,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) हो गई।

Silver price Today: चांदी की कीमतों में आज 30 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही चांदी आज फिर धड़ाम हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.32% घटकर यानी 2503 रुपये गिरावट के साथ 1,86,950 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,89,453 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,87,510 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 51.59 डॉलर प्रति औंस हो गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,98,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 2,15,000 रुपये प्रति किलो है।

इंटरनेशनल मार्केट में फिर धड़ाम हुईं कीमतें

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट नजर आई। आज 30 अक्टूबर को Comex पर सोना 0.68% गिरकर (Gold Price on Comex) 4,004.00 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 2.07% तक गिरे और ऐसे में कीमत 51.295 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें