Silver Price Today: चांदी में तेज गिरावट, MCX पर 8% से ज्यादा टूटी कीमतें, निवेशक रहें सतर्क

Silver Price Today: 5 फरवरी की सुबह चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी का भाव सुबह करीब 9:36 बजे 2,46,257 रुपये प्रति किलो पर आ गया

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 12:18 PM
Story continues below Advertisement
Silver Rate Todya: 5 नवंबर को चांदी के भाव में गिरावट आई है।

Silver Price Today: 5 फरवरी की सुबह चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। स्पॉट मार्केट में चांदी काे भाव में 20000 रुपेय की गिरावट आई है। दिल्ली में चांदी का भाव 300000 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर कारोबार कर रहा है।

MCX पर चांदी का भाव सुबह करीब 9:36 बजे 2,46,257 रुपये प्रति किलो पर आ गया। यह पिछले बंद भाव से करीब 8.4 फीसदी कम रहा। कारोबार की शुरुआत चांदी ने 2,52,719 रुपये प्रति किलो से की थी, लेकिन शुरुआती घंटों में ही जोरदार बिकवाली दिखी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव बना रहा। Comex पर चांदी का दाम $81 प्रति औंस के आसपास रहा, जो पिछले बंद भाव से करीब 3.7 फीसदी कम है। हालांकि सुबह के शुरुआती सत्र में चांदी $90 के करीब तक पहुंच गई थी, लेकिन वहां टिक नहीं पाई।


पहले आई थी तेज रिकवरी

गिरावट से पहले चांदी में अच्छी रिकवरी देखी गई थी। जबरन बिकवाली और मार्जिन कॉल का दबाव कम होते ही डिप पर खरीदारी शुरू हुई। इसी वजह से चांदी करीब 25 फीसदी तक उछल गई थी। लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली फिर हावी हो गई।

ग्लोबल फैक्टर्स का असर

भू-राजनीतिक घटनाओं का असर भी बाजार पर दिखा। खबर आई कि अमेरिकी नौसेना ने अरब सागर में एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया। इससे कुछ समय के लिए सेफ-हेवन डिमांड बढ़ी। वहीं बाजार शुक्रवार को होने वाली परमाणु वार्ता पर भी नजर बनाए हुए हैं।

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक खर्च से जुड़ा समझौता साइन किया। इससे अमेरिका में आंशिक सरकारी शटडाउन खत्म हुआ और होमलैंड सिक्योरिटी की फंडिंग 13 फरवरी तक बढ़ा दी गई। इससे बाजारों में थोड़ी स्थिरता जरूर आई।

आगे क्या हो सकता है

Augmont की रिपोर्ट के मुताबिक, चांदी फिलहाल $72 से $88 प्रति औंस यानी करीब 2.25 लाख से 2.83 लाख रुपये प्रति किलो के दायरे में बेस बनाने की कोशिश कर रही है। अगर कीमतें इस रेंज के ऊपर टिकती हैं, तो आने वाले दिनों में चांदी $98–$100 यानी 3.20–3.25 लाख रुपये प्रति किलो तक जा सकती है।

शहरों में रेट लगभग एक जैसे

देश के बड़े शहरों में चांदी के भाव में ज्यादा अंतर नहीं देखा गया। स्थानीय टैक्स, ज्वैलर्स के मार्जिन और लॉजिस्टिक खर्च के कारण सिर्फ मामूली फर्क रहा।

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली 3,00,000
मुंबई 3,00,000
अहमदाबाद 3,00,000
चेन्नई 3,00,000
कोलकाता 3,00,000
हैदराबाद 3,00,000
जयपुर 3,00,000
भोपाल 3,00,000
लखनऊ 3,00,000
चंडीगढ़ 3,00,000


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।