Silver Price Today: कल की गिरावट के बाद आज चांदी के भाव में मामूली तेजी रही। चांदी का करीबन 100 रुपये स्पॉट मार्केट में चढ़ा है। दिल्ली में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 3,00,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 10 फरवरी की शुरुआती ट्रेडिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी $84 प्रति औंस के करीब पहुंची। बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई और भाव $82 प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता दिखा। यह पिछले बंद भाव से करीब 0.30% कम है। बाजार में उतार-चढ़ाव अब भी बना हुआ है।
घरेलू बाजार की बात करें तो MCX पर सोमवार को चांदी वायदा 2,62,745 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। यह पिछले सेशन से करीब 0.05% ज्यादा रहा। पिछले हफ्ते ग्लोबल दबाव के चलते चांदी 2.30 लाख रुपये के स्तर तक फिसल गई थी, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई थी।
वहीं, Indian Bullion and Jewellers Association के मुताबिक 10 फरवरी की शाम को चांदी का स्पॉट रेट 2,53,665 रुपये प्रति किलो रहा। अलग-अलग शहरों में रेट लगभग एक जैसे रहे। मामूली फर्क टैक्स और ज्वैलर्स के मार्जिन की वजह से दिखा।
अब बाजार की नजर अमेरिका के अहम आंकड़ों पर है। फरवरी में आने वाला CPI डेटा और रिटेल सेल्स रिपोर्ट यह तय करेंगे कि ब्याज दरों में कटौती कब हो सकती है। फिलहाल बाजार को उम्मीद है कि दरों में कटौती 2026 के आखिर में हो सकती है।
अमेरिका में रोजगार से जुड़े आंकड़े भी कमजोर रहे। जनवरी में प्राइवेट जॉब्स सिर्फ 22,000 बढ़ीं, जबकि अनुमान 48,000 का था। US Federal Reserve की गवर्नर लिसा कुक ने कहा है कि महंगाई का दबाव अभी बना हुआ है, इसलिए दरों में जल्दी कटौती मुश्किल है। भू-राजनीतिक तनाव कुछ कम होने से सोना-चांदी की सेफ-हेवन डिमांड भी घटी है। ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत की पुष्टि से बाजार का डर थोड़ा कम हुआ है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी में लॉन्ग टर्म में संभावनाएं बनी हुई हैं, लेकिन शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को एक साथ बड़ी रकम लगाने से बचना चाहिए। गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी करना ज्यादा सुरक्षित रणनीति मानी जा रही है।