Silver Price Today: मंगलवार को सस्ती हुई चांदी, जानिये दिल्ली, मुंबई, पटना, चेन्नई, जयपुर क्या रहा सिल्वर रेट

Silver Rate Today: आज मंगलवार 28 अक्टूबर को चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है। कल की तुलना में आज चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है। चेन्नई में चांदी का भाव कल 1,70,000 रुपये प्रति किलो था लेकिन आज घट कर 1,69,900 रुपये पर आ गया है

अपडेटेड Oct 28, 2025 पर 9:01 AM
Story continues below Advertisement
Silver Price Today: 28 अक्टूबर को आज चांदी सस्ती हुई है।

Silver Rate Today: आज मंगलवार 28 अक्टूबर को चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है। कल की तुलना में आज चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है। चेन्नई में चांदी का भाव कल 1,70,000 रुपये प्रति किलो था लेकिन आज घट कर 1,69,900 रुपये पर आ गया है। ऐसे ही दिल्ली में भी चांदी की कीमत 1,55,000 रुपये प्रति किलो से 1,54,900 रुपये हो गई है।

चांदी में बीते 10 दिनों से जारी है गिरावट

फेस्टिवल सीजन शुरू होने से पहले चेन्नई में चांदी का भाव 2,06,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था, लेकिन अब त्योहार खत्म होने के बाद  ये 1,70,000 रुपये प्रति किलो के नीचे आ गई है। वहीं, दिल्ली में चांदी का रेट 1,98,000 रुपये पर पहुंच गई थी लेकिन अब 1,54,900 रुपये पर है। चांदी के भाव में दिल्ली में 45000 रुपये से ज्यादा का करेक्शन आ चुका है।


क्यों गिर रहा है चांदी का रेट?

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि त्योहारों के दौरान ज्यादा खरीदारी के बाद अब डिमांड घट गई है, जिससे दामों में यह गिरावट आई है। वहीं, अमेरिका-चीन की बातचीत के बीच भी सेफ के हेवल के तौर पर सोने-चांदी की डिमांड कम हुई है। हालांकि, कुछ जानकारों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है और आने वाले दिनों में इंडस्ट्रियल मांग के चलते चांदी फिर से तेजी पकड़ सकती है।

चांदी की बढ़ती इंडस्ट्रियल डिमांड

आजकल दुनिया भर में चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है। पहले लोग इसे सिर्फ गहने या बर्तन बनाने में इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब इसका इस्तेमाल मोबाइल, कंप्यूटर चिप, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सोलर पैनल जैसे हाईटेक इक्विपमेंट में भी होने लगा है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। अब कुल खपत का करीब 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा इंडस्ट्री में इस्तेमाल हो रहा है, इसलिए आने वाले समय में चांदी के दाम और बढ़ने की संभावना है।

चांदी का रेट

आज 28 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,54,900 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,69,900 रुपये पर है। दिल्ली और चेन्नई दोनों राज्यों में चांदी के भाव में करीब 15,000 रुपये का फर्क है।

1 किलोग्राम चांदी का रेट - मंगलवार 28 अक्टूबर 2025

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 1,54,900
मुंबई 1,54,900
अहमदाबाद 1,54,900
चेन्नई 1,69,100
कोलकाता 1,54,900
गुरुग्राम 1,54,900
लखनऊ 1,54,900
बेंगलुरु 1,56,900
जयपुर 1,54,900
पटना 1,54,900
भुवनेश्वर 1,54,900
हैदराबाद 1,69,900

Gold Rate Today: त्योहार के बाद भी सोने-चांदी के रेट में जारी है गिरावट, चेक करें कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।