Silver Price Today: आज 6 मई को चांदी में रही गिरावट, दिल्ली-यूपी-बिहार में बुधवार को ये रहा सिल्वर रेट

Silver Price Today: आज बुधवार 6 मई को चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। चांदी का भाव कल की तुलना में 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। देश के ज्यादातर राज्यों के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा..

अपडेटेड May 06, 2026 पर 9:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Silver Rate: आज चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है।

Silver Price Today: आज बुधवार 6 मई को चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। चांदी का भाव कल की तुलना में 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। देश के ज्यादातर राज्यों के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यहां जानिये आज बुधवार 6 मई को क्या रहा सिल्वर रेट।

सोना और चांदी की कीमतों में 6 मई की शुरुआती ट्रेडिंग में अच्छी तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 1.41 प्रतिशत बढ़कर 4,632.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2.49 प्रतिशत चढ़कर 75.41 डॉलर प्रति औंस हो गई। कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट से कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला।

घरेलू बाजार में भी तेजी का असर दिखा। MCX पर जून डिलीवरी वाला सोना 1.36 प्रतिशत बढ़कर 1,51,788 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 2.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,50,525 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

इस बीच ब्रेंट क्रूड की कीमत घटकर 108.35 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी WTI क्रूड 100.77 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बाजार में यह उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम हो सकता है क्योंकि अमेरिका की ओर से समझौते के संकेत मिले हैं। इसी वजह से तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली।


दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट

दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट

चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत में कीमतें उत्तर भारत के राज्यों की तुलना में ज्यादा है।

बुधवार 6 मई 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली  2,54,900
मुंबई 2,54,900
अहमदाबाद 2,54,900
चेन्नई  2,64,900
कोलकाता  2,54,900
केरल  2,64,900
जयपुर 2,54,900
भोपाल 2,54,900
लखनऊ 2,54,900
चंडीगढ़ 2,54,900

Gold Price Today: और सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी पड़ी फीकी, चेक करें दिल्ली से लखनऊ-पटना तक 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।