Silver Price Today: देश में चांदी के भाव में आज जबदस्त तेजी लगातार आ रही है। आज हफ्ते के पहले सोमवार के दिन चांदी के भाव में एक ही दिन में 5000 रुपये की तेजी आई है। चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,31,000 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का दाम दिल्ली में 2,19,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। जानिये देश के बड़े शहरों में 22 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव क्या रहा।
इन दिनों चांदी की कीमतें तेजी से ऊपर जा रही हैं और इसके पीछे कई साफ वजहें हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दुनिया भर में चांदी की सप्लाई उतनी नहीं बढ़ पा रही है, जितनी तेजी से इसकी मांग बढ़ रही है। लोग अब चांदी को सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं रख रहे, बल्कि इसे निवेश के सुरक्षित विकल्प के तौर पर भी देख रहे हैं। इसी वजह से सिल्वर ETF में लगातार पैसा आ रहा है। इसके अलावा, अमेरिका में आने वाले समय में ब्याज दरें घटने की उम्मीद है, जिससे भी चांदी जैसी कीमती धातुओं को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, चीन की तरफ से 2026 के बाद चांदी के निर्यात पर रोक लगने की संभावनाओं ने सप्लाई को लेकर चिंता और बढ़ा दी है, जिसका असर सीधे कीमतों पर दिख रहा है।
दूसरी तरफ, चांदी ने कमाई के मामले में सोने को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां 2025 में सोने की कीमतों में करीब 65 फीसदी की तेजी आई, वहीं चांदी 120 फीसदी से ज्यादा उछल चुकी है। इसकी एक बड़ी वजह इंडस्ट्री में बढ़ता इस्तेमाल है। खासकर सोलर पैनल, ग्रीन एनर्जी और नई टेक्नोलॉजी से जुड़े सेक्टर में चांदी की जरूरत लगातार बढ़ रही है। जब एक तरफ मांग बढ़े और दूसरी तरफ सप्लाई सीमित रहे, तो दाम बढ़ना तय है। यही कारण है कि फिलहाल चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं और आगे भी इसमें मजबूती बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
सोमवार 22 दिसंबर 2025 को चांदी का रेट