Silver Rate Today: चांदी आज 10 अक्टूबर को महंगी हुई है। करवाचौथ के दिन चांदी का रेट 7000 रुपये तक महंगा हुआ है। चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,77,100 रुपये के ऊपर पहुंच चुका है। वहीं, दिल्ली में चांदी का भाव 1,67,100 रुपये पर कारोबार कर रहा है। दोनों राज्यों में चांदी के भाव में करीब 10,000 रुपये का अंतर है। यहां जानिये देश के बड़े शहरों में चांदी का भाव क्या रहा।
क्यों महंगी हो रही है चांदी
चांदी के दाम इन दिनों तेजी से बढ़ रहे हैं, और इसकी बड़ी वजह घरेलू नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार है। दुनियाभर में चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड, यानी उद्योगों में इस्तेमाल बढ़ गया है, खासकर इलेक्ट्रॉनिक और सोलर सेक्टर में। इसी कारण इसकी कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है। भारत में भी चांदी का भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। अब एक किलो चांदी 1,70,100 रुपये तक बिक रही है, जो पहले 1,60,000 रुपये के आसपास थी।
चांदी की कीमत - शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025
करवाचौथ के दिन चांदी महंगी हुई है। कल की तुलना में आज चांदी 7,000 रुपये महंगी हुई है। करवाचौथ के दिन सोने और चांदी की कीमत बढ़ती है। चांदी की ज्वैलरी के साथ इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने के कारण चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। कुल मांग में इंडस्ट्रियल डिमांड की हिस्सेदारी 60-70 प्रतिशत तक है।